फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नुसरत जहां लौटीं बेटे के साथ घर, यशदास गुप्ता की गोद में दिखे ईशान

Tue, 31 Aug 2021 02:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान जहां - फोटो : Instagram
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पति निखिल जैन से विवाद के बीच उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर हर किसी को चौंका दिया था। इसके अलावा नुसरत जहां बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ अपने अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। उन्होंने 26 अगस्त को एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे ईशान को जन्म दिया। 4 दिन के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

यशदास गुप्ता की गोद में दिखे नन्हें ईशान

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नुसरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता के साथ नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में जिस चीज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो है यशदास गुप्ता के हाथ में नन्हें ईशान। अस्पताल से निकलते हुए यशदास गुप्ता ने नुसरत के बेटे को अपनी गोद में लिया हुआ है और वो कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। घर के अंदर दाखिल होते हुए यश ने बड़े ही प्यार से मीडिया का अभिवादन किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर उठे सवाल

यशदास गुप्ता और नुसरत जहां का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग अभिनेत्री और यशदास गुप्ता के रिश्ते पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। इसी के साथ इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अभिनेत्री पर भद्दी टिप्पणी भी की। हालांकि नुसरत के कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं जो अभिनेत्री को मां बनने के बाद अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यश दासगुप्ता और नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे के नाम को लेकर हो हुई चर्चा

अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने के बाद सोशल मीडिया पर नुसरत नहीं बल्कि उनके बेटे के नाम को लेकर चर्चा हुई। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है। उनके बेटे के नाम को इंग्लिश में Yishaan लिखा जाएगा। ये नाम सुनकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और साथ ही यशदास गुप्ता के नाम के साथ उनके बेटे के नाम को जोड़ा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नुसरत जहां ने अपने बेटे का नाम कथित बॉयफ्रेंड यशदस गुप्ता के नाम से जोड़ते हुए रखा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो बेहतर यही जानते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार ये चर्चा हो रही है।

4 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : instagram/nusratchirps
अस्पताल में मौजूद थे यशदास गुप्ता

रिपोर्ट्स की माने तो जब नुसरत जहां को डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तो यशदास गुप्ता उस दौरान उनके साथ ही मौजूद थे। यश ने ही नुसरत के बेटे होने की खबर सबको दी थी और साथ ही सबके साथ खुशी व्यक्त करते हुए बताया था कि नुसरत और उनका बेटा बिलकुल स्वस्थ है। रिपोर्ट्स की माने तो खूबसूरत बंगाली अदाकारा नुसरत जहां काफी समय से अपने सह-कलाकार यशदास गुप्ता को डेट कर रही हैं, हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल के साथ शादी को बताया था अवैध

बता दें, नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। कुछ समय पहले नुसरत जहां ने शादी को लेकर खुलासा किया कि भारत में उनकी शादी मान्य नहीं है। इसक साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं। नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर जब सामने आई थी तो निखिल जैन का कहना था कि 6 महीने से नुसरत उनके साथ नहीं रह रही थीं ऐसे में उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ये बच्चा उनका नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें