फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पाकिस्तानी सिंगर के भारत में हैं करोड़ों प्रशंसक, ऋषि कपूर की शादी में बांधा था समां

Sun, 13 Oct 2019 06:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Fateh Ali Khan - फोटो : Social Media
मशहूर सूफी गायक नुसरत फतेह अली खां का आज जन्मदिन है। वो ऐसे गायक थे जिन्हें घंटों सुनने के बाद भी लोगों को मन नहीं भरता था। नुसरत फतेह अली खान ने ना केवल अपनी पहचान भारत और पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर में बनाई।
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Fateh Ali Khan - फोटो : Social Media
नुसरत फतेह अली खां का जन्म 13 अक्टूबर 1948 को पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। बंटवारे से पहले उनका परिवार भारत के जालंधर में रहता था। उन्होंने महज 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। नुसरत फतेह अली खां की आवाज सूफियों की आवाज कही जाती है। माना जाता है कव्वाली को उन्होंने विदेशों तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Fateh Ali Khan - फोटो : Social Media
5 भाई-बहनों में नुसरत सबसे छोटे थे। उनसे बड़ी 4 बहनें थीं। उनके पिता फतेह अली खां चाहते थे कि वो डॉक्टर या इंजीनियर बनें लेकिन नुसरत तो एक गायक बनना चाहते थे। घरवालों ने भी उन्हें पूरी मदद की और संगीत की तालीम देनी शुरू कर दी। उन्होंने 16 साल की उम्र में पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी।

4 of 5
राज कपूर, नुसरत फतेह अली खां
नुसरत साहब को सबसे पहले राज कपूर ने पाकिस्तान से मुंबई बुलाया था। ऋषि कपूर की शादी में कव्वाली गाने के लिए वो भारत आए थे। राज कपूर ने जब नुसरत की आवाज सुनी तो ना केवल वह बल्कि वहां मौजूद फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे बड़े सितारे भी मंत्रमुग्ध हो गए थे। रात 10 बजे से शुरू हुई कव्वाली की ये महफिल सुबह 7 बचे तक चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत फतेह अली खां
नुसरत फतेह अली खान के किडनी और लिवर में समस्या थी। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें लॉस एंजिलिस ले जाया रहा था। रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें लंदन के अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से 16 अगस्त 1997 को उनकी मौत हो गई। नुसरत साहब की मौत के बाद उनका शव पाकिस्तान के फैसलाबाद लाया गया। जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  

ढाई सौ रुपये मिलते ही खुशी से पागल हो गया था ये एक्टर, ऐसे बना बॉलीवुड का पहला सुपर स्टार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें