फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Ke Bazaar: नुसरत भरूचा का गाना 'बरेली के बाजार' हुआ रिलीज, हॉट डांस मूव्स करती नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 27 Apr 2023 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'बरेली के बाजार' - फोटो : सोशल मीडिया

‘सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी परफेक्ट फिगर और बोल्ड तस्वीरों के साथ ही अभिनेत्री फिल्मों के चलते भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री का  नया गाना 'बरेली के बाजार' में रिलीज किया गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
छत्रपति - फोटो : social media

 'बरेली के बाजार' गाना तो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है, लेकिन आपको बता दें कि यह हालिया रिलीज गाना एक्ट्रेस साधना का गाना नहीं बल्कि नुसरत भरूचा का है। इस गाने को आज ही लॉन्च किया गया है। यह गाना फिल्म 'छत्रपति' का है, जिसमें  नुसरत भरूचा के साथ श्रीनिवास बेलमकोंडा भी नजर आ रहे हैं। गाने ने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर आग लगा दी है।

 


 

 

विज्ञापन

3 of 5
छत्रपति - फोटो : social media

गौरतलब है कि यह गाना इस फिल्म का  एक आइटम नंबर सॉन्ग है, जिसमें नुसरत बेलमकोंडा के साथ काफी आकर्षक अवतार में नजर आ रही हैं। 'बरेली के बाजार' में दोनों के बीच की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री और डांस मूव्स भी कमाल के हैं। इस गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने किया है। गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है।

Control: अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म के टाइटल से विक्रमादित्य मोटवानी ने उठाया पर्दा, शूटिंग पूरी

4 of 5
छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गाने को लेकर तनिष्क बागची ने कहा,  'ये गाना बहुत ही एनर्जेटिक और कुल मिलाकर एक मजेदार डांस ट्रैक है। सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने अपने गायन के साथ नुसरत के खूबसूरत अवतार और श्रीनिवास बेलमकोंडा के स्वैग में चार चांद लगा दिया है।’ वहीं, दूसरी तरफ गाने को लेकर सिंगर सुनिधि चौहान ने कहा, ‘हमने एक ऐसा फ्लेवर और वाइब लाने की कोशिश की जो जनता को पसंद आएगा और इसे सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

Jr NTR Pushpa 2 : 'पुष्पा 2' में कैमियो रोल में नजर आएंगे Jr NTR? वायरल तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गाने को लेकर नकाश अजीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सुनिधि चौहान के साथ गाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को अपनी आवाज देना बहुत शानदार अनुभव रहा।' आपको बता दें कि यह गाना नुसरत के फैंस को तो काफी पसंद आ ही रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि साउथ अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की 'छत्रपति' का टीजर 30 मार्च को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें