फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhit Mein Jaari: नुसरत भरूचा लेकर आ रही हैं नया आइडिया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'जनहित में जारी'

Fri, 22 Apr 2022 08:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जनहित में जारी फिल्म की रिलीज डेट - फोटो : social media
नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की ये नई फिल्म एक अलग विषय पर आधारित है जो पुरानी रुढ़वादिताओं को तोड़ने की कोशिश करेगी। फिल्म जनहित में जारी को जय भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और श्री राघव एंटरटनेमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक प्रोडक्शन ने बनाया है। फिल्म जनहित में जारी की रिलीज डेट की जानकारी नुसरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में होंगे ये कलाकार
फिल्म जनहित में जारी की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरू की गई थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी, हालांकि टीम ने दिसंबर में शूटिंग पूरी कर ली थी और अब ये फिल्म फ्लोर पर आने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी जैसे काबिल कलाकार दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी की रिलीज डेट - फोटो : social media
इस दिन रिलीज होगी फिल्म जनहित में जारी
फिल्म जनहित में जारी है की रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए, अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अब तक आपने देखी है कई बड़ी बड़ी फिल्में, पर अब बारी है इस बोमनिया की, जो लेकर आ रही है एक बड़ा आइडिया, ये सूचना है जनहित में जारी 10 जून को सिनेमा में मिलने की है तैयारी', यानी फिल्म जनहित में जारी 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ड्रीम गर्ल के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा और राज शांडिल्य ने दूसरी बार साथ काम किया है। बात करें फिल्म की तो जनहित में जारी की कहानी लीक से हटकर विषय की कहानी है, जिसे कॉमेडी और दिलचस्प तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म में नुसरत एक दम अलग अवतार में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें