बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ चुके हैं। अभिनेता की यह आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक काफी समय इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है, यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म विवादों में है। अपनी रिलीज से पहले जहां ये फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई थी, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर शाहिद की इस फिल्म को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। दरअसल,फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ट्विटर पर फिल्म के बहिष्कार की मांग इतनी तेज हो चुकी है कि ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट जर्सी ट्रेंड कर रहा है।
अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले हफ्ते की कमाई का नया अध्याय लिख दिया है। हिंदी में रिलीज होकर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में अब दो फिल्में ऐसी हो गई हैं जो मूल रूप से हिंदी में नहीं बनीं फिर भी हिंदी भाषी दर्शकों ने उन्हें हिंदी में बनी फिल्मों से ज्यादा दुलार दिया। ‘बाहुबली 2’ के बाद ऐसा कारनामा करने वाली ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दूसरी फिल्म है। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ और निर्माता नीरज पांडे की फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ रिलीज हो रही हैं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की फेवरिट फिल्म अब भी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ही बनी हुई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। लेकिन कई बार करीना कपूर लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में, करीना कपूर एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं। इस विज्ञापन में करीना के लुक की वजह से फैंस काफी ज्यादा भड़के हुए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा से एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। आमिर ने जब से अपनी इस फिल्म की घोषणा की है, तब से ही फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आमिर के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसके बाद से ही फैंस में लाल सिंह चड्ढा को लेकर उत्सुक्ता और अधिक बढ़ गई है। वीडियो में एक्टर फिल्म की टीम के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बैटिंग के दौरान आमिर शॉट लगाते हुए कहते हैं, '28 को मैं तुम लोगों को एक कहानी सुनाने वाला हूं।'
रॉकी और रानी के प्रेम कहानी
- फोटो : रॉकी और रानी के प्रेम कहानी की शूटिंग में रिहर्सल करते रणवीर सिंह और आलिया
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त चल रही हैं। आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आईं एक्ट्रेस अब जल्द ही अपनी इस नई फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग कर रही है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के लिए लोगों के दिलों में बखूबी उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। 'हीरोपंती 2' की रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने को है, क्योंकि यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म टाइगर की साल 2014 में आई पहली फिल्म का दूसरा पार्ट है और वह इस फिल्म में बबलू की अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही फैंस को उत्साहित कर चुके हैं, लेकिन निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों को लुभाने का तरीका ढूंढ लिया है। मेकर्स ने टाइगर की आगामी फिल्म का एक नया ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर आपको पुरानी फिल्म की याद आ जाएगी।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भूलैया को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की मिले प्यार को देख अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा भाग सिनेमाघरों में लाने को तैयार है। फिल्म भूल भूलैया 2 के टीजर के सामने आने बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए बेताब है। इसी बीच अब इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी डरी और खौफ से भरी नजर आ रही हैं।
आयुष्मान खुराना जल्द ही फैंस के सामने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। टीज़र के रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। अब फिल्म की रिलीज डेट आने से एक्टर के प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। इससे पहले वह तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और जीरो में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।
ऋतिक रोशन को जब से पहली बार सबा आजाद के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया है, तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि सबा आजाद ने रोशन परिवार के लिए लंच तक बनाया था। आज ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सबा की खूब तारीफ की है। पहली स्टोरी में ऋतिक रोशन ने 'द रॉकेट बॉयज' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'रिपीट वॉच! इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पूरी टीम ने क्या कमाल का काम किया है।
आलिया और रणबीर की शादी के बाद बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फिलहाल फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अथिया और केएल राहुल ने मुंबई में ही एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने सपनों का घर ले लिया है।