फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kya Yehi Pyaar Hai: नुसरत और सन्नी कौशल का गाना हुआ रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- लाजवाब

Mon, 21 Mar 2022 09:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या यही प्यार है गाने में सन्नी कौशल और नुसरत - फोटो : सोशल मीडिया
सन्नी कौशल और नुसरत भरूचा का नया गाना 'क्या यही प्यार है' रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब दिख रही है। इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है, तो अमाल मलिक ने इसे कंपोज किया है। हालांकि इस गाने के ओरिजनल ट्रैक को लेजेंड्री आर डी बर्मन ने कंपोज किया था, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। यह उसी गाने का रीमेक है।
विज्ञापन

2 of 5
सन्नी कौशल और नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में टीनएज लव को दिखाया गया है। गाने में सन्नी और नुसरत को पहली बार साथ देखा गया है। फैंस को इनकी जोड़ी काफी अच्छी लगी और वो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे हैं, तो एक ने लिखा कि गाना बहुत ही बढ़िया है।
विज्ञापन

3 of 5
सन्नी कौशल और नुसरत - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को नुसरत और सन्नी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। नुसरत और सन्नी दोनों ही गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नुसरत ने कहा कि गाने के विजुअल काफी साधारण हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह गाना पसंद आए। वहीं, सन्नी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों को उनकी और नुसरत की जोड़ी गाने में पसंद आए।

4 of 5
सन्नी कौशल और नुसरत - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को लेकर अरमान मलिक ने कहा कि मैंने इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए पांच साल तक इंतजार किया है। मैंने यह गिनती भी खो दी है कि इसके लिए मैंने कितने डब किए हैं, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि आज आप जो सुन रहे हैं वह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना है। मैंने इसे गाने के लिए अपनी आवाज के एक बहुत ही अलग स्वर का इस्तेमाल किया है और इसका श्रेय अमल को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अरमान ने आगे लिखा कि अमाल हमेशा से जनता है कि मुझसे सबसे बढ़िया कैसे निकाला जाए। रश्मि विराग को सबसे बड़ा शाउटआउट। यह साथ में हमारा 10वां गाना है, लेकिन जब भी हम तीनों साथ आते हैं तो सब एकदम नया लगता है। मुझे आशा है कि यह गाना आपके साथ रहेगा और आपको भी वह एहसास देगा, जो हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे सुनते हुए महसूस किया है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें