फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म से रिजेक्ट कर दी गई थीं 'ड्रीम गर्ल की हीरोइन, सामने आई वजह

Wed, 11 Sep 2019 02:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nushrat Bharucha - फोटो : instagram
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं । 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब वो आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में नजर आने वाली हैं । फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने बहुत पसंद किया है । नुसरत और आयुष्मान फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हाल ही में एक ईवेंट में नुसरत ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। नुसरत ने फिल्म में लतिका के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। बाद में यह रोल फ्रीडा पिंटो को मिल गया। हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह रोल नुसरत को क्यों नहीं मिला । 
विज्ञापन

3 of 5
nushrat bharucha
नुसरत ने कहा कि उनके जरूरत से ज्यादा गुड लुक्स इस किरदार के लिए ठीक नहीं थे। फिल्म के मेकर्स को ऐसा लगा कि उनके गुड लुक्स और खूबसूरती एक स्लम में रहने वाली लड़की जैसे नहीं थे। मेकर्स नुसरत की एक्टिंग से काफी प्रभावित थे । 

4 of 5
ayushmann khurran, nushrat bharucha - फोटो : amar ujala
नुसरत ने यह भी बताया कि जब यह रोल उन्हें नहीं दिया गया तो फिल्म की पूरी टीम ने बैठकर उन्हें समझाया था कि वह बिल्कुल भी बस्ती में रहने वाली गरीब लड़कियों जैसी नहीं लगती हैं। बता दें कि नुसरत 'ड्रीम गर्ल' के बाद राजकुमार राव के साथ फिल्म 'तुर्रम खां' में नजर आएंगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nushrat Bharucha - फोटो : Instagram
इसके अलावा सनी कौशल के साथ 'हुड़दंग' भी उनके खाते में है । हाल ही में अमर उजाला से बात करते हुए नुसरत ने आयुष्मान खुराना के बारे में कहा कि वो इतने आम इंसान हैं कि कैमरे के सामने भी वैसे ही रहते हैं जैसे बिना कैमरे के। आप सोचेंगे कि अभी कुछ नई तरह से एक्टिंग करने की कोशिश करेंगे पर वैसा नहीं होता। मैं वह नहीं कर पाती। मैं तो पूरी नौटंकी हूं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है।

बॉलीवुड की लकी चार्म कहलाती हैं नुसरत भरूचा, आयुष्मान और राजकुमार राव के लिए कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें