फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 आतंकी हमले पर बनी हैं ये 5 फिल्में, इस फिल्म को तो विवादों के बाद भी मिला ऑस्कर

Wed, 11 Sep 2019 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
9/11 - फोटो : social media
18 साल पहले 11 सितंबर के दिन न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इन हमलों में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवर- साउथ और नार्थ टॉवर ध्वस्त हो गए और करीब तीन हजार लोग मारे गए थे। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इस विषय पर फिल्में बनाई गईं। आइए आज बात करते हैं 9/11 पर आधारित फिल्मों की।
विज्ञापन

2 of 6
hollywood
जीरो डार्क थर्टी
जीरो डार्क थर्टी साल 2012 में रिलीज हुई थी। कैथरीन बिगेलो की फिल्म ‘जीरो डार्क थर्टी’ ना सिर्फ ये दिखाया था कि उस रात क्या और कैसे हुआ बल्कि 9/11 के हमलों के बाद ओसामा बिन लादेन की 10 सालों की मुश्किलों की कहानी भी बताती है। ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म ‘जीरो डार्क थर्टी’ को विवादों का सामना भी करना पड़ा था। ‘जीरो डार्क थर्टी’ में दो हेलीकॉप्टरों के ओसामा के घर में घुस कर किए गए हमले को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था। फिल्म आतंकवाद पर होने वाली लड़ाई को दर्शाती है।
विज्ञापन

3 of 6
hollywood
13 आवर्स: द सीक्रेट सोल्जर्स ऑफ बेन्गाजी
द सीक्रेट सोल्जर्स ऑफ बेन्गाजी साल 2016 में आई अमेरिकी युद्ध-जीवनी पर आधारित फिल्म थी। इसे माइकल बे ने डायरेक्ट किया था। यह यह फिल्म उन 6 सुरक्षाकर्मियों को लेकर बनाई गई थी जो लिबिया के बेन्गाजी स्थित अमेरिकी राजनीतिक कम्पाउंड की हिफाजत करते हुए लड़े थे, जब आतंकियों ने 11 सितम्बर 2012 को वहां घातक हमला किया था।

4 of 6
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर फिल्म - फोटो : social media
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
डायरेक्टर ओलिवर स्टोन की ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें दो पुलिस अफसर की कहानी थी जो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के मलबे के नीचे दब गए थे। फिल्म में निकोलस केज, माइकेल पेना, मारिया बेलो और मैगी ग्लिनहाल लीड रोल में थे। 129 मिनट की इस फिल्म के निर्माण पर सा़ढ़े छह करोड़ डॉलर का खर्च आया था।
विज्ञापन

5 of 6
9/11 the twin towers - फोटो : social media
इनसाइड द ट्विन टॉवर्स
रिचर्ड डेल की द्वारा निर्देशित ये स्पेशल डॉक्यूमेंट्री 2006 में रिलीज हुई थी, इसमें दिखाया गया था कि किस तरह अमेरिकन 11 और यूनाइटेड 175 किस तरह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
#9YearsOfMyNameIsKhan

'माई नेम इज खान'
हिंदी में भी 'माई नेम इज खान' और 'न्यूयॉर्क' जैसी सफल फिल्में इसी विषय के इर्द-गिर्द बुनी गयी हैं। ये फिल्म 9/11 हमले के बाद अमेरिका में मुसलमानों की दुर्दशा पर आधारित थी। ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म थी जिसने केवल चार सप्ताह में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें