पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने बिगड़ते हालात के लिए नुपुर शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगने के लिए भी कहा। बता दें कि इस मामले में सियासत गरमा चुकी है और तमाम राजनीतिक हस्तियां बयानबाजी कर रही हैं। वहीं, फिल्म जगत से जुड़े कई सितारे भी नुपुर को आड़े हाथों ले चुके हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि किसने क्या कहा...