फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 300 से ज्यादा फिल्में करने के बाद एनटी रामाराव बने थे आंध्र प्रदेश के सीएम, 70 साल की उम्र में की दूसरी शादी

Fri, 28 May 2021 11:07 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनटी रामाराव - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर नन्दमूरि तारक रामाराव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एनटीआर ने साल 1949 में तेलुगू फिल्म 'मना देसम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्में की। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा लिखी और फिल्म निर्माता के तौर पर कई फिल्में बनाई भी हैं। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने रामाराव को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। तेलुगू के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। वो एक ऐसे अभिनेता रहे जिन्होंने अपने करियर में 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया। इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। यह रिकॉर्ड बनाने वाले एनटी रामा राव पहले ऐसे भारतीय एक्टर हैं। बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जिसका नायक व्यवस्था के खिलाफ लड़ता था। आइए जानते हैं ऐसे ही और दिलचस्प किस्सों के बारे में ..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एनटी रामाराव - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीआर ने 1982 में एक पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बने। 1983 से 1994 के बीच वो तीन बार -प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 
विज्ञापन

3 of 5
Rajiv Gandhi and NT Rama Rao - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जाता है कि एनटीआर ने राजीव गांधी से बदला लेने के लिए यह पार्टी बनाई थी और जब पार्टी चुनाव में उतरी तो भारी बहुमत से विजयी हुई। आज प्रदेश की वह प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। बात हो रही है तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) की, जिसकी नींव एक अभिनेता ने समाज सुधारने के लिए या लोगों की भलाई के लिए नहीं, राजीव गांधी से बदला लेने के लिए रखी गई थी।

4 of 5
एनटी रामाराव, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीआर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1942 में अपने मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी। एनटीआर के 8 बेटे और 4 बेटियां थीं। 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। सन 1993 में 70 साल की उम्र में रामा राव ने तेलुगु लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी लेकिन एनटीआर के परिवार ने लक्ष्मी को कभी भी स्वीकार नहीं किया। एनटीआर का पोता जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक जीवन में रामाराव को काफी मुश्किल भरे दिन देखने पड़े। दामाद चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर को सीएम और पार्टी अध्यक्ष दोनों पदों से हटा दिया था। अपनी दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के साथ रामाराव एक तरफ थे और दूसरी तरफ उनका भरापूरा परिवार उनके खिलाफ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें