फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' से पहले इन 5 वेब सीरीज के सीक्वल भी चर्चा में, दो सीजन में हो चुकी है 'गंदी बात'

Sun, 14 Jul 2019 04:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गया है। 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'सेक्रेड गेम्स' का पहला सीजन काफी हिट रहा था। बीते एक साल के अंदर दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज बढ़ा है। ऐसी कई वेब सीरीज हैं जो काफी हिट रही हैं तो वहीं कुछ के सीक्वल लंबे समय से चर्चा में हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल आ चुके हैं या फिर आने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
mirzapur - फोटो : file photo
मिर्जापुर 
ये वेब सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर पिछले साल आई थी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, स्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुगल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस वेब सीरीज का निर्देशन करण अंशुमान और गुरमीत सिंह ने किया है। मिर्जापुर के सीजन 2 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि मिर्जापुर 2 इसी साल आ सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Gandii Baat - फोटो : social media
गंदी बात सीरीज
ये निर्माता-निर्देशन एकता कपूर की सबसे चर्चित और बोल्ड वेब सीरीज में से एक है। गंदी बात का पहला सीजन पिछले साल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर रिलीज हुआ था। इस साल गंदी बात का सीजन 2 रिलीज हुआ। इन दोनों ही सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला। 
 

4 of 6
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
परमानेंट रूममेट
सुमित व्यास और निधि सिंह अभिनत वेब सीरीज परमानेंट रूममेट के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। परमानेंट रुममेट का पहला सीजन साल 2014 में रिलीज हुआ था जबकि इसका सीजन 2 दो साल बाद यानी 2016 में आया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Sunny Leone - फोटो : file photo
करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी
ये वेब सीरीज बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी की बायोपिक है। ये ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म सीरीज में सनी लियोनी की जिंदगी के अच्छे और बुरे दौर को दिखाया गया है। करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 और दूसरा इसी साल अप्रैल में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
inside edge - फोटो : file photo
इनसाइड एज
विवेक ओबरोय, ऋचा चड्ढा, अंगद बेदी, सयानी गुप्ता और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनत वेब सीरीज इनसाइड एज एक क्रिकेट ड्रामा है। इसका पहला सीजन साल 2017 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर रिलीज हुई थी। इनसाइड एज का निर्देशन करण आयुष्मान ने किया है। इन दिनों इनसाइड एज के अगले सीजन की शूटिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत या फिर अगले साल तक इनसाइड एज का सीजन 2 रिलीज हो जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें