फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए होंगे एक्टर्स, इन्हीं किरदारों की बदौलत सुपरस्टार बने ये सितारे

Tue, 11 Jun 2019 03:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood starts - फोटो : Self
शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें 'रंग दे बसंती' न करने का बहुत पछतावा है। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था और इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद को करण सिंघानिया के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। शाहिद के मना करने के बाद ये रोल सिद्धार्थ नारायण को ऑफर हुआ था। ऐसा कई स्टार्स के साथ हुआ उन्होंने रोल को मना किया और बाद में वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 9
ajay devgn
जीहां सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' आज भी सुपरहिट मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजय को फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान वाले रोल के लिए ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
maine pyar kiya
राजश्री की फिल्म मैंने प्यार किया ने सलमान खान को स्टार बना दिया, लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। इसके लिए डायरेक्टर की पहली पसंद विकास भल्ला थे जो आजकल टीवी पर धारावाहिकों में दिखते हैं। किसी वजह से विकास फिल्म नहीं कर पाए और ये रोल सलमान खान को दिया गया। इस फिल्म को अभूतपूर्व सफलता मिली और फिल्म इंडस्ट्री को नया स्टार मिला।

4 of 9
kaho naa pyar hai
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था लेकिन क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा और ये फिल्म ठुकरा दी।
विज्ञापन

5 of 9
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
हम दिल दे चुके सनम के लिए करीना कपूर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी, लेकिन करीना ने फिल्म करने से इनकार किया और फिल्म ऐश्वर्या राय की झोली में आ गिरी। करीना ने संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म 'रामलीला' फिल्म को भी ठुकरा दिया था। फिल्म हिट हुई और रणबीर और दीपिका की तारीफ भी हुई।
विज्ञापन

6 of 9
DDLJ
सैफ अली खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वो एक्टिव लवर ब्वॉय नहीं लगते। बाद में इस फिल्म ने शाहरुख को एवरग्रीन लवर ब्वॉय बना दिया।
विज्ञापन

7 of 9
darr
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। फिल्म से शाहरुख खान रातों रात स्टार बन गए थे। लेकिन अगर अजय देवगन इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए होते तो शायद शाहरुख को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाता। बता दें फिल्म 'डर' में शाहरुख खान का रोल पहले अजय देवगन को ही ऑफर किया गया था। अजय उस वक्त किसी और फिल्म की शूटिंग में बिजी थे इसलिए वो ये फिल्म नहीं कर पाए।

8 of 9
swades
ऋतिक रोशन ने स्वदेश फिल्म में मोहन भार्गव का रोल करने से इनकार किया Le और ये रोल शाहरुख खान ने बड़ी ही संजीदगी से निभाया। इसके लिए फिल्म क्रिटिक्स ने भी शाहरुख और फिल्म की तारीफ की।
विज्ञापन

9 of 9
Raja Hindustani
राजा हिंदुस्तानी का ऑफर ठुकराना ऐश्वर्या की निश्चित ही एक बड़ी भूल मानी जाएगी। ये फिल्म बाद में करिश्मा कपूर को मिली और करिश्मा का फिल्मी करियर चमकने लगा। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या को काफी समय तक जमने के लिए इंतजार करना पड़ा। यहां तक कि इस मौके के बाद उन्हें आमिर के साथ कभी काम करने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें