फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा एक्टर से प्यार कर बैठी थीं किरण खेर, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Tue, 11 Jun 2019 03:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
पंजाब के चंडीगढ़ में किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को सिख परिवार में हुआ था। फिल्मों, रियलिटी शो के अलावा किरण खेर राजनीति में भी धाक जमा चुकी हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं किरण खेर की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
किरण खेर ने अनुपम खेर से 1985 में शादी की थी। अनुपम खेर से उनकी पहली मुलाकात चंडीगढ़ में ही हुई थी। दोनों पहले एक ही थियेटर में काम करते थे। काम के दौरान ही पहले दोनों अच्छे दोस्त बने फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंचीं। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : file photo
कुछ सालों बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। जल्द ही गौतम और किरण को ऐसा लगने लगा कि दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। किरण और गौतम के बीच कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और दोनों ही इस रिश्ते से निकलना चाहते थे। वहीं अनुपम खेर ने परिवारवालों के कहने पर 1979 में मधुमालती नाम की लड़की से शादी की लेकिन वो दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे। 

4 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
किरण-अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा था। जब नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कोलकाता गए तो वहां इनकी फिर मुलाकात हुई। प्ले खत्म होने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ है। अगली मुलाकात में अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और उनका प्यार परवान चढ़ा। फिर दोनों ने अपने पार्टनर्स को तलाक दे दिया और 1985 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने सिकंदर को अपना सरनेम दिया। बता दें कि किरण और अनुपम की अपनी कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
किरण ने जिंदगी के हर पड़ाव पर अनुपम का साथ दिया। दोनों की जिंदगी में ऐसा वक्त भी आया जब अनुपम खेर पैसों की तंगी के चलते परेशान रहते थे। दोनों की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब अनुपम खेर के पास काम नहीं था और वो घर पर खाली बैठे थे। ऐसी भी खबरें आई थीं कि उन दिनों दोनों के बीच मनमुटाव भी चला लेकिन किरण ने समझदारी से हालात संभाले और आज ये कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें