ड्रग्स का सेवन करने की लत एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है जो पूरे विश्व के युवाओं को प्रभावित करती है। इसकी लत के कारण युवा अपना करियर बिगाड़ बैठते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं जिन्हे नशे की लत थी लेकिन अब वह इससे दूर हो चुके हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं हालांकि मीना कुमारी अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 6
sanjay dutt
- फोटो : social media
संजय दत्त
29 जुलाई 1959 को संजय दत्त के पैदा होने के बाद महान अदाकारा नरगिस ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका बेटा जिंदगी भर किन-किन आड़े-तिरछे रास्तों से गुजरेगा। सुनील दत्त ने कई बार बताया था- एक बार कश्मीर में मजाक में उन्होंने संजू को सिगरेट पकड़ाई तो वो पूरी सिगरेट पी गए जिसे देखकर वे हैरान रह गए। धीरे-धीरे उन्हें ड्रग्स की लत लग गई। हालांकि उनके पिता सुनील दत्त ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया संजय को ड्रग्स की लत से पीछा छुड़वाने में। सुनील दत्त उन्हे इलाज के लिए अमरीका में एक नशा उन्मूलन केंद्र ले गए जहां लंबे इलाज के बाद संजय दत्त ने ड्रग्स को अलविदा कहा और दोबारा बॉलीवुड में काम शुरु किया।
विज्ञापन
3 of 6
Prateik babbar
प्रतीक बब्बर
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर 12 साल की उम्र में ही ड्रग्स के आदी हो गए थे। इससे छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें दो बार रिहैब सेंटर में भेजा गया था। हालांकि आज वो इस आदत से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं और अपनी जिंदगी हंसी खुशी जी रहे हैं।
4 of 6
dhermendra
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के 'हीमेन' यानि कि धर्मेंद्र ने फिल्म यमला पगला दिवाना 2 के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे उनके करियर को ड्रग्स की आदत ने बर्बाद कर डाला था। धर्मेंद्र हमेशा ओवर लिमिट शराब का सेवन करते थे। लेकिन 2011 से उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता कर इस बुरी आदत को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
मीना कुमारी
मीना कुमारी
मीना कुमारी की अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि करियर में मुकाम पाने के बाद और कमाल अमरोही से तलाक के बाद मीना कुमारी को शराब की लत गई थी। शराब पीने और तंबाकू खाने की लत ने मीना कुमारी के स्वास्थ्य को इतनी बुरी तरह से बिगाड़ा कि वो इससे कभी उबर नहीं पाईं और दुनिया को अलविदा कह दिया।
कपिल शर्मा
एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने अपने तनाव की बातक स्वीकारते हुए कहा था- मेरे बारे में ऐसी कई चीजें कही गई जिससे मेरी दिल को चोट पहुंची। मैं जब इनसे लड़ नहीं पाया तो शराब पीना शुरू कर दिया। फिलहाल कपिल अपने बुरे दौर से लौट चुके हैं और अपने शो पर फोकस कर रहे हैं।