बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बीते कुछ दिनों से अपने बेटे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 18 जुलाई को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल के बेटे का क्या नाम होगा इसको लेकर उनके फैंस के बीच सस्पेंस बरकरार था, जिससे अब पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन
2 of 5
arjun rampal
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल के बेटे नाम अरिक रामपाल है। उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट के साथ किया है। अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेटे ने उनके उंगली थाम रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी।
विज्ञापन
3 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : instagram
उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए। हम बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं। जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है। आप सभी का शुक्रिया आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए...बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।' अर्जुन रामपाल के फैंस उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
4 of 5
arjun rampal
- फोटो : instagram
इससे पहले गैब्रिएला ने भी बेटे अरिक की तस्वीर को शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। फोटो में ग्रैबिएला अपने बेटे को गले लगाए हुए नजर आईं। हालांकि फोटो में बेटे का चेहरा एक दम साफ नहीं नजर आ रहा है लेकिन फोटो बेहद प्यारी थी।
इस फोटो को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने एक कैप्शन भी दिया था। कैप्शन में गैब्रिएला ने लिखा- 'मैं थकी हुई हूं लेकिन अभी भी प्यार में हूं।' बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अर्जुन ने उनके और गैब्रिएला के रिश्ते को सार्वजनिक किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही एक्टर ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की।