Nitika Anand Mukherjee
- फोटो : Instagram
टीवी के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में पिंकी आंटी का रोल निभाने वाली यानी नीतिका मुखर्जी मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 16 जुलाई को हुआ और मां-बेटी दोनों ठीक हैं । नीतिका ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए बताया, 'मेरी खूबसूरत बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ। मैं दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से वापस आई हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं मेरी बेटी बहुत शांत है।' पैरेंट्स ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है।