अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी से युद्ध लड़ते हुए अपने प्राणों की बलि दे दी थी। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर राजसी अंदाज में नजर आई हैं। मानुषी ने खुलासा किया कि उनके बर्थडे पर आदित्य चोपड़ा और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उन्हें फिल्म से जुड़ी एक ड्रेस गिफ्ट में दी थी। अभिनेत्री ने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट को जिंदगीभर संजोकर रखूंगी।