तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धक धक की कहानी होगी प्रभावशाली
फिल्म की निर्माता और मुख्य अभिनेत्री तापसी पन्नू का फिल्म के बारे में कहना है कि "आउटसाइडर्स फिल्म्स में हमारा लक्ष्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना है, जिनका कोई मतलब हो और इसके साथ ही मनोरंजक भी हों। हमने इस फिल्म से दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने का प्रयास किया है, जो उन्होंने शायद ही कभी स्क्रीन पर देखा होगा। धक धक ऐसी चार महिलाओं की कहानी बताती है, जो महसूस करती हैं कि स्वतंत्रता सबका अधिकार है और उसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। 'चश्मे बद्दूर', 'शाबाश मिट्ठू' और अब 'धक धक' तक फिल्म इंडस्ट्री में मेरे अब तक के सफर में वायकॉम 18 स्टूडियोज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वायकॉम 18 स्टूडियोज और अजीत के रूप में, हमारे पास एक ऐसा साथी है, जिसकी अलग-अलग सिनेमा के लिए एक अलग सोच है। मुझे यकीन है कि हमारी यह सवारी एक बढ़िया सफर में बदलेगी।"