फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश बाबू से रजनीकांत तक, कमाई के मामले में सबसे आगे हैं साउथ के ये पांच सुपरस्टार्स

Fri, 09 Aug 2019 12:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tollywood actors - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत ही तेजी से दस्तक दी है। न जाने कितनी साउथ की फिल्मों के रीमेक बने हैं और बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं साउथ के स्टार्स ने भी तेजी से मेन स्ट्रीम सिनेमा तक अपनी पहुंच बनाई है। 6 अगस्त को टॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू का जन्मदिन है। उनकी गिनती टॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। हालांकि महेश बाबू के अलावा भी कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत
रजनीकांत
रजनीकांत साउथ के ही नहीं, भारतीय सिनेमा के भी सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत एशिया के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले एक्टर्स में तीसरे स्थान पर हैं। रजनीकांत भारत के सबसे मंहगे एक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म 'कबाली' के लिए 40 से 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 2.0 के लिए भी रजनीकांत ने करीब 80 करोड़ फीस ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
kamal haasan
कमल हासन
कमल हासन ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन ज्यादा पहचान टॉलीवुड ने दिलाई है। कमल हासन एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, कई बार फिल्मों में उनके शेयर भी होते हैं।

4 of 6
Ajith Kumar

अजित कुमार
अजित ज्यादातर तमिल फिल्मों में ही नजर आते हैं। बतौर सपोर्टिंग एक्टर करियर का आगाज करने वाले अजित कुमार को 'थाला' के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम उनको फैंस ने दिया है। बेशक साउथ में रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर जैसे कई सुपरस्टार हैं, लेकिन अजित कुमार का अपना ही स्टारडम है। वह एक फिल्म के कम से कम 25 तक फीस लेते हैं। अजित अपनी फिल्म Nerkonda Paarvai को लेकर चर्चा में हैं। ये अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक की तमिल रीमेक है।

विज्ञापन

5 of 6
jr ntr
जूनियर एनटीआर
साउथ में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर को कौन नहीं जानता। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं। जूनियर एनटीआर अपने 16-17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है। एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम चरण तेजा
राम चरण
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है।  राम चरण को उनकी पहली ही फिल्म चिरुथा के लिए साल 2007 में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें