फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से ऐसी दिखती है महेश बाबू की लग्जरी वैनिटी वैन, डिमांड पर लगाई गई हैं ये खास चीजें

Fri, 09 Aug 2019 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैनिटी वैन - फोटो : Twitter
टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हो लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद पहचान बनाई है। आज महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार हैं। यही नहीं, महेश बाबू के पास शाहरुख खान से ज्यादा महंगी वेनिटी वैन है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
वैनिटी वैन - फोटो : Twitter

महेश बाबू के पास जो वैनिटी वैन है उसकी कीमत लगभग 6.02 करोड़ रुपए है। 2013 में आई फिल्म 'सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु' के दौरान ही उन्होंने ये वैन खरीदी थी। ये वो जगह हैं जहां महेश बाबू अपने घर से भी ज्यादा वक्त गुजारते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
वैनिटी वैन - फोटो : social media

महेश बाबू की वैनिटी वैन में दो बेडरूम है। ये महेश का पर्सनल बेडरूम है और इसमें लगा टीवी सेट सामान्य नहीं है। ये सैटेलाइट टेलीविजन है जिसके जरिए कहीं भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है और यहां किसी भी देश के चैनल्स देखे जा सकते हैं। महेश बाबू की विशेष डिमांड पर ये टेलीविजन लगाया गया है।

4 of 5
वैनिटी वैन - फोटो : social media
बीबीसी की खबर के मुताबिक ये है महेश बाबू की वैनिटी वैन का दूसरा कमरा। वैनिटी की तुलना आप किसी चलते फिरते आलीशान घर से कर सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं महेश बाबू की मेकअप चेयर। ये उनका चलता फिरता ग्रीन रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू की वैनिटी वैन - फोटो : social media
महेश बाबू ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइनर को निर्देश देकर इसे तैयार कराया है। वैनिटी वैन को 'कारवां' भी कहा जाता है। बता दें महेश बाबू की वैनिटी वैन में उनके बेटे के साथ उनकी तस्वीर लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें