फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: ट्रेन के दरवाजे के किनारे बैठकर सफर करते दिखे सोनू सूद, रेलवे ने ट्वीट कर दी अभिनेता को यह नसीहत

Thu, 05 Jan 2023 10:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : insta
अभिनेता सोनू सूद ने न सिर्फ अपनी फिल्मों से नाम कमाया है बल्कि कोरोना काल के दौरान से लॉकडाउन के समय उन्होंने लोगों की मदद के लिए जो हाथ आगे बढ़ाया उसके बाद से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। फैंस उनपर जान छिड़कते हैं और उनकी तारीफों के पुल भी बांधे जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसकी वजह से तारीफ नहीं बल्कि रेलवे की तरफ से उन्हें नसीहत दी गई है।

Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद कोरोना के बाद भी लगातार लोगों की मदद करने को तत्पर रहते हैं। इसी सिलसिले में वह एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं तो अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं। अब कुछ दिनों पहले सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह चलती ट्रे में गेट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जहां उनके फैंस हमेशा की तरह तारीफ करते दिखे तो कुछ को इस तरह से सफर करना ठीक नहीं लगा। अब इस पर रेलवे ने भी आपत्ति दर्ज करवाई है और सोनू सूद को नसीहत भी दी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
रेलवे ने सोनू सूद की वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "प्रिय, सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों के गलत संदेश जा सकता है। कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।"


विज्ञापन

4 of 4
सोनू सूद - फोटो : social media
सोनू सूद के इस तरह से ट्रेन के पायदान पर यात्रा करने को लेकर मुंबई रेलवे ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जीआरपी मुंबई रेलवे द्वारा सोनू के वीडियो पर रिएक्ट करते  हुए लिखा, "फुट बोर्ड पर सफर करना फिल्मों में 'मनोरंजन' का सोर्स हो सकता है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं! आइए सभी सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन करें और सभी के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' सुनिश्चित  करें।"  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें