फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Throwback: जब 20 बाइक सवारों ने रॉड लेकर रात में किया सलमान का पीछा, किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 05 Jan 2023 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल एक्टर इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। थर्सडे थ्रोबैक में आज हम आपको सलमान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
Tunisha Sharma Birthday: शीजान की बहन ने साझा किया तुनिशा के लिए पोस्ट, लिखा- टुन्नू मेरा बच्चा...
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना साल 2013 की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दिनों सलमान खान सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की वजह से हैदराबाद में थे। इस लीग में सलमान के छोटे भाई सोहेल मुंबई हीरोज की तरफ से खेल रहे थे। उनका मुकाबला तेलुगू वॉरियर्स से था। यह मैच देर रात 11 बजे तक चला, जिसके बाद सलमान होटल जाने के लिए स्टेडियम से बाहर की ओर आने लगे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भीड़ इक्ट्ठा होने लगी जिसके बाद सिक्योरिटी ने भीड़ को हटाया। 
Akshay Kumar: 'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार ने छोड़ी एक और फिल्म, इस वजह से 'गोरखा' से किया किनारा
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो सलमान जैसे ही स्टेडियम से अपने होटल जाने के लिए कार से निकले 20 बाइक उनका पीछा करने लगीं। सभी बाइक सवारों के पास रॉड भी थीं। हद तो तब हो गई जब ये लोग सलमान की गाड़ी का दरवाजा खटखटाने लगे। बताया जाता है कि बाइकर्स ने सलमान का होटल तक पीछा किया था। इस घटना के बाद सलमान काफी ज्यादा नाराज हो गए थे, क्योंकि लोगों की इस हरकत से कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
Beeyar Prasad Passes Away: नहीं रहे गीतकार बीयार प्रसाद, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस साल उनकी 'टाइगर 3' भी आने वाली है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में सलमान कटरीना के साथ एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।  
Filmy Wrap: रकुल की 'छतरीवाली' का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें