फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की झूठी खबरों के बीच श्रद्धा कपूर ने सीखा 'दिलबर' डांस, नोरा के साथ वायरल हुआ ये वीडियो

Sat, 23 Mar 2019 05:27 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi Shraddha Kapoor - फोटो : instagram
'दिलबर' गाने से नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हर एक का दिल जीत लिया है। इस गाने में नोरा की अदाओं से लेकर उनके मूव्स ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। नोरा फतेही के इस गाने पर टाइगर श्रॉफ से लेकर वरुण धवन भी डांस कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम श्रद्धा कपूर का जुड़ गया है। श्रद्धा और नोरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों एक्ट्रेस एक साथ 'दिलबर' गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi Shraddha Kapoor - फोटो : instagram
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही श्रद्धा को 'दिलबर' गाने के स्टेप्स सिखाते हुए दिखाई दे रही हैं। नोरा श्रद्धा को बता रही हैं कि कैसे इस स्टेप को करना है। वीडियो में श्रद्धा भी बेहिचक डांस सीख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'दिलबर' गाना बज रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi Shraddha Kapoor - फोटो : instagram
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि श्रद्धा और नोरा एक साथ इस गाने पर डांस करती हैं। श्रद्धा और नोरा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण धवन भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में भी दोनों डांस कर रही हैं। हालांकि गाना एड शरीन के गॉवेल गर्ल का है। इस वीडियो को रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
 

4 of 5
shraddha kapoor - फोटो : file photo
आपको बता दें, श्रद्धा कपूर इन दिनों रोहन श्रेष्ठा को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ जल्द शादी कर सकती हैं। इस खबर के वायरल होते ही श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर का बयान भी आ गया है। गुस्साए शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने इन खबरों का खंडन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shakti Kapoor Shraddha Rohan - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस वायरल खबर का सच बताया है। शक्ति कपूर ने कहा- 'इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अगले 4-5 साल तक श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। उसके पास इस वक्त करने के लिए बहुत कुछ है। वह अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काफी फोकस है। उसकी तारीख आने वाले 2 साल के लिए बुक हो चुकी हैं। इसलिए यह सब बकवास है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें