फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिलबर गर्ल नोरा, करोड़ों के आलीशान घर और इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

Wed, 14 Dec 2022 10:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नोरा ने इसी मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीज पर मानहानि का केस दायर किया है। ठगी मामले में फांसी नोरा एक्टिंग नहीं अपनी डांस को लेकर काफी फेमस हैं और वह बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। मूल रूप से कनाडा की रहने वाली नोरा ने मायानगरी में खूब नाम कमा लिया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं अभिनेत्री की आलीशान जिंदगी पर...
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे शोज से अपनी शुरुआत कर नोरा फतेही ने अपना खूब नाम कमा लिया है। मुंबई में नोरा का आलीशान आशियाना है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। वहीं, इस घर का इंटीरियर पीटर मैरिनो ने डिजाइन किया है। नोरा के घर के अलावा उनकी वैनिटी वैन भी बेहद खास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जरी वैनिटी वैन की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।

Pathaan: ‘बॉलीवुड के सूखे को खत्म करेगी पठान', बायकॉट ट्रेंड के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन का बड़ा बयान
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही हैंडबैग्स की भी काफी शौकीन हैं। अभिनेत्री को कई बार महंगे हैंडबैग्स के साथ स्पॉट किया जाता है। नोरा कई बार 7 लाख रुपये की कीमत वाले एक ब्रांड के हैंडबैग, तो 5 लाख की कीमत वाले बैग्स के साथ भी नजर आई हैं। आज नोरी बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Rana Daggubati: जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा फतेही जब भारत आई थीं, तो उन्हें बहुत सी दिक्क्तें हुई थीं। अभिनेत्री खुद भी इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं कि वह कनाडा से मात्र 5 हजार रुपये लेकर भारत आई थीं। इसके बाद उन्होंने यहां आकर काफी मेहनत की, जिसकी वजह से वह ये मुकाम हासिल कर पाई हैं। बता दें कि नोरा आज के समय में करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 

Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें