फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Sat, 30 Dec 2023 10:10 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम आपको फिल्मी सितारों के हमशक्ल के बारे में बताएंगे, जो हुबहु उनके जैसे दिखते हैं। जिसमें नोरा फतेही, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, कियारा आडवाणी सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नोरा फतेही, कियारा आडवाणी, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं, ऐसा सिर्फ कहा ही नहीं जाता दिखते भी हैं। आज हम आपको फिल्मी सितारों के हमशक्ल के बारे में बताएंगे, जो हुबहु उनके जैसे दिखते हैं। जिसमें नोरा फतेही, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, कियारा आडवाणी सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। इन स्टार्स के हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में रहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं सितारों के हमशक्ल पर...
विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही - फोटो : social media
नोरा फतेही 
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही की एक हमशक्ल लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अभिनेत्री की इस हमशक्ल का नाम इरीना शेवचेंको है। दिलचस्प बात तो यह है कि इरीना अभिनेत्री की तरह ही बेली डांसर भी हैं। इरीना शेवचेंको एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, उनका डालिया बेलीडांस के नाम से आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज है। इरीना का फेस नोरा फतेही से इतना मिलता हैं कि आप उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: NO to Surrogacy: मुझे नहीं चाहिए किराए की कोख, बच्चे चाहता हूं लेकिन बिना बीवी के कतई नहीं
विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम को उनका हमशक्ल एक मॉल में मिला था, उन्होंने उस व्यक्ति के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जॉन के हमशक्ल का नाम मुबाशिर मलिक है। मुबाशिर फाइनेंशियल क्राइम एक्सपर्ट और ऑथर हैं। जॉन और मुबाशिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर की मिमिक्री तो करते हुए कई लोगों को देखा गया है। जब अभिनेता के हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोग उसे देखकर हैरान रह गए। श्रीनगर के रहने वाले मॉडल जुनैद शाह की रणबीर कपूर से शक्ल मिलती थी। हालांकि, जुनैद शाह अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका साल 2020 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: Aarav Chowdhary Interview: मैं गाड़ी का इंतजार कर रहा था, पीछे से बच्चन साब की आवाज आई, गुड मॉर्निंग और फिर...
विज्ञापन

5 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : social media
कियारा आडवाणी
सेलेब्स के हमशक्ल की लिस्ट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की हमशक्ल की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। कियारा आडवाणी की हमशक्ल का नाम कल्पना शर्मा है। कल्पना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : social media
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की भी हमशक्ल है। उनकी हमशक्ल का नाम हिना है। हिना की शक्ल करिश्मा कपूर से काफी मिलती है। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर जब हिना की वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोग उन्हें करिश्मा समझ बैठे थे।

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey: आदित्य के साथ अपने रिश्तों पर अनन्या पांडे का खुलासा, बताया पार्टनर के लिए कितनी फिक्रमंद हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें