फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला

Tue, 18 Oct 2022 10:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर में से एक हैं। वह अपने डांस से लोगों के दिन को खुशनुमा बना देती हैं। नोरा टीवी पर एक डांस रियलिटी शो को जज करती भी नजर आती हैं। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में भी जुड़ चुका है। नोरा बड़े फेस्टिवल्स और इवेंट्स में भी परफॉर्म करती नजर आती हैं, लेकिन बांग्लादेश के नोरा फतेही के लिए एक बुरी खबर है। बांग्लादेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके बाद अब सेलेब्स वहां की शाम में चार चांद नहीं लगा पाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल नोरा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इवेंट के दौरान परफॉर्मेंस देने वाली थीं। लेकिन अब बांग्लादेश सरकार ने नोरा फतेही को इवेंट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए ऐसा किया है। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया, जिसके अनुसार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही को ‘वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से’ अनुमति नहीं दी गई थी।

Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

 
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा को वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फतेही को डांस करने और अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। सांस्कृतिक मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का जिक्र किया, जो 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया है। जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था।
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों एक डांस शो को जज कर रही हैं इसके अलावा वह अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं।  बता दें 'थैंक गॉड' में नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मूव्स करती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें