फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से पूरा देश सदमे में है। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से छानबीन कर रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फनी वीडियोज शेयर करने वाली अभिनेत्री की लाइफ इतनी परेशानियों से गुजर रही थी। वैशाली के ऑफिशियल अकाउंट पर उनके कई सारे वीडियोज मौजूद हैं। लेकिन इनमें से एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
Ranveer Singh: मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, लोगों ने इस वजह से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

2 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में एक्ट्रेस एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक आवाज सुनी जा सकती है जो कह रहा है कि मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो...शायद मैं किसी की मौत हूं। इस दौरान वैशाली अपने गले में पर्दे से फंदा लगाती हुई दिखती हैं। देखने में यह एक फनी वीडियो लग रहा है, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानी चल रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वैशाली की जल्द ही शादी होने वाली थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर तैयारियां भी  शुरू कर दी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तैयारियों के बीच उनका एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। इससे पहले भी वैशाली की सगाई हुई थी लेकिन वह बाद में टूट गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह कोरोना को बताया था। 
Vaishali Thakkar: उसे सजा जरूर दिलवाना... पढ़ें वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट का एक-एक शब्द
विज्ञापन

4 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में वैशाली के भाई ने राहुल के बारे में मीडिया को बताया है। उन्होंने बताया कि राहुल एक बिजनेसमैन है। उनका प्लाइवुड का कारोबार है। इसके अलावा आरोपी का एक और फर्म है जिसका नाम राहुल लैमिनेट्स है। राहुल और वैशाली के पिता दोस्त हैं। वैशाली के भाई ने यह भी बताया कि राहुल कभी कॉलेज नहीं गया। वह 10-12 साल से उनकी ही कॉलोनी में रहता था। वैशाली के भाई के मुताबिक बीते दो साल ढाई साल से राहुल उनकी बहन को परेशान कर रहा था। भाई का आरोप है कि वह वैशाली को फोटो के नाम धमकाता था कि सबको तेरी तस्वीर दिखा दूंगा।
Vaishali Takkar Suicide Case: जानें कौन हैं राहुल नवलानी? जिस पर लगा वैशाली को ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें