फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का अरेबिक वर्जन काफी मजेदार है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे ओरिजनल सॉन्ग से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में मॉडल-एक्ट्रेस नोरा फतेही डांस कर रही हैं।
नोरा फातेही इससे पहले सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों नोरा फतेही का 'स्वैग से स्वागत' वाला डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दिलचस्प ये है कि इस वीडियो में नोरा के डांस को कैटरीना से ज्यादा सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
nora fatehi
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेली डांस करती नजर आई हैं। नोरा ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी हैं। रेड कलर की ड्रेस में नोरा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
4 of 5
my birthday song
बता दें कि नोरा फतेही की आने वाली फिल्म 'माई बर्थडे सॉन्ग' है, जिसमें उनके साथ संजय सूरी हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म से समीर सोनी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं।
फिल्म की कहानी एक 40 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार संजय सूरी निभा रहे हैं। फिल्म की खास बात ये भी है कि सलमान खान ने इसका ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है और फिल्म की टीम को बधाई दी है।