फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों बदल गई संजय दत्त की बायोपिक की डेट, वजह कहीं ये तो नहीं

Fri, 05 Jan 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोस्ट अवेटेड संजय दत्त की बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। इसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पहले ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' के साथ 30 मार्च 2018 को रिलीज होनी थी।

पढ़ें: Padman ने दिया Padmavati को खुला चैलेंज, अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस साल कई फिल्मों की रिलीज डेट आपस में टकरा रही हैं। जाहिर है कि कोई भी निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म के लिए खाली डेट्स ही चाहेंगे, जिससे दर्शकों को उनकी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में खींचा जा सके। ऐसे में रणबीर कपूर भी 'बागी-2' से नहीं टकराना चाहेंगे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बागी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। ऐसे में उसके दूसरे पार्ट से भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त की बायोपिक के निर्देशक राजुकमार हिरानी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं है। पहले चर्चा थी कि फिल्म का नाम 'संजू' होगा।
 


 

4 of 5
ranbir kapoor
फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की जवानी से लेकर अब तक के सभी किरदार निभाए हैं। संजय जैसा लुक पाने के लिए रणवीर ने खुद को काफी हद तक ट्रांसफॉर्म किया है और वजन बढ़ाए हैं। संजय दत्त की तरह दिखने से लेकर उनके चलने के स्टाइल तक को रणबीर ने कॉपी कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baaghi 2
बता दें कि 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ ने अपने पोस्ट में लिखा 'प्यार के लिए विद्रोही होने के लिए तैयार हो जाएं।' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें