फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स ब्वॉयफ्रेंड को देखते ही इस अभिनेत्री ने बीच में ही छोड़ा इवेंट, आयोजकों को भी नहीं बताया!

Sun, 01 Sep 2019 03:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi, Angad Bedi and Neha Dhupia - फोटो : twitter
सिनेमाजगत में फिल्मी सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कई बार दोनों सितारे सब कुछ भुलाकर एक साथ फिल्में करते हैं तो कई बार एक दूसरे का आमना-सामना करने से भी कतराते हैं। ऐसा ही कुछ हाल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया। मुंबई के माहिम बीच की सफाई के लिए कई सितारे एक साथ इकट्ठा हुए और बीच की साफ-सफाई की। इस दौरान 'दिलबर' गाने में डांस का जलवा बिखेर चुकीं नोरा फतेही भी पहुंचीं। खबरों की मानें तो वह कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को बिना बताए वहां से चली गईं। रिपोर्ट के मुताबिक नोरा के इस तरह से आयोजन छोड़ने के पीछे की वजह एक्स ब्वॉयफ्रेंड का आयोजन में शामिल होना है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi - फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने इसका खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया। रिपोर्ट के मुताबिक अंगद बेदी और नेहा धूपिया के आने के बाद नोरा फतेही कार्यक्रम से गायब नजर आईं। यहां तक कि नोरा कार्यक्रम के आयोजकों को बिना बताए वहां से चली गईं। इस साफ-सफाई के कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रजा कपूर ने आयोजित किया था। रिपोर्ट के मुताबिक अंगद और नोरा फतेही रिलेशनशिप में थे लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Angad Bedi and Neha Dhupia - फोटो : twitter
अंगद और नोरा ने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। यहां तक कि इस पर बात करने से भी बचते रहे। जब अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी हुई थी तो नोरा से अंगद के बारे में पूछा गया था। उस वक्त नोरा ने अंगद को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। नोरा ने बयान में कहा था 'कौन अंगद? मैं तो उन्हें जानती भी नहीं हूं।'

4 of 5
Sussanne Khan - फोटो : twitter
मुंबई में आयोजित इस साफ सफाई के कार्यक्रम की बात करें तो इसमें कई बड़ी हस्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, 'पटाखा' फिल्म में नजर आ चुकीं राधिका मदान, अभिमन्यु दसानी, टीवी अभिनेत्री पूजा गौर भी नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में यह सभी सितारे माहिम बीच से प्लास्टिक और कचरा बटोरते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika Madan - फोटो : twitter
साफ-सफाई का यह अभियान 'मैराथन क्लीनअप ड्राइव' का हिस्सा है। इस ड्राइव के तहत कई सितारे खुद साफ-सफाई में हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत देशभर में कई जगहों पर इस तरह लोग साफ-सफाई करके लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- आसान नहीं था नोरा फतेही का फिल्मी सफर, सिर्फ पांच हजार रुपये लेकर कनाडा से आई थीं भारत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें