फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल बिना सलमान के मनेगी ईद, साजिद ने किया किक 2 को इस दिन रिलीज करने से किनारा

Sun, 01 Sep 2019 03:01 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kick - फोटो : file photo
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के अगले साल ईद पर रिलीज न होने के साथ ही अब ये भी पक्का हो गया है कि इस दिन निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक की सीक्वेल भी रिलीज नहीं होगी। साजिद ने इस बारे मे सलमान खान को इत्तला कर दी है। आसार अब अगले साल ईद पर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों के बीच सीधे मुकाबले के बन रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
kick - फोटो : file photo
आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को लेकर जिस फिल्म इंशाअल्लाह की तैयारी की थी, वह सलमान के साथ न बनने की खबर अमर उजाला ने ही सबसे पहले ब्रेक की थी। भंसाली इस फिल्म को बंद कर चुके हैं हालांकि उनके दफ्तर के लोग चर्चा इस बात की भी कर रहे हैं कि ये फिल्म शाहरूख के साथ फिर से सोची जा सकती है। शाहरुख और आलिया की जोड़ी को लोगों ने डियर जिंदगी में काफी पसंद भी किया था।
विज्ञापन

3 of 4
kick - फोटो : file photo
इंशाअल्लाह बंद होने के बाद सलमान ने एक ट्वीट किया कि वह अगले साल ईद पर जरूर आएंगे। लेकिन, ये फिल्म कौन सी होगी, इसे लेकर यही कहा गया कि ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक की सीक्वेल होगी। ये खबरें इस बारे में सलमान और साजिद की मुलाकात के बाद सामने आईं। लेकिन, शनिवार को साजिद ने ये साफ कर दिया कि किक की सीक्वेल की पटकथा को अंतिम रूप देने में अभी उन्हें छह महीने और लगेंगे और यह बात वह सलमान खान को भी बता चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
kick 2 - फोटो : file photo
साजिद के इस खुलासे के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सरगर्मी फिर से बढ़ गई है। अगले साल ईद पर अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को रिलीज करने की घोषणा अक्षय कुमार कर चुके हैं। अब चर्चा ये है कि सलमान की फिल्म किक 2 के ईद पर रिलीज न होने की सूरत में जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म मुंबई सागा ईद पर ला सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें