नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में की जाती है। इसके साथ ही ये अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, इनके एक से बढ़कर एक डांस मूव्स दर्शकों के होश उड़ा देते हैं। अगर बात गुरु रंधावा की करें तो पंजाबी पॉप स्टार होने के साथ ही उनका नाम बॉलीवुड में भी सबसे लोकप्रिय सिंगर में शुमार हैं। गुरु रंधावा अपनी गायकी के साथ ही लुक्स के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं, उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की लंबी लिस्ट है। हाल ही में गुरु और नोरा को जब गोवा में एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस अपने आप को रोक नहीं पाए और पूछने लगे कि क्या ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं।