आज के समय में मनोरंजन का मतलब ओटीटी प्लेटफॉर्म से हो गया है। ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर क्राइम, सस्पेंस, लव, रोमांस से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में भी मौजूद हैं, जो सच्चाई घटनाओं पर आधारित हैं। ये फिल्में देशभर के चर्चित मर्डर मिस्ट्री पर आधारित हैं। आज हम आपको सच्ची मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और अब आप इन्हें आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।