गीता स्टोरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
कलाम ने ली गीता से प्रेरणा
टेलीविजन के कई चर्चित धारावाहिकों मसलन ‘सिया के राम’, ‘चंद्र शेखर आजाद’, ‘पृथ्वी वल्लभ’ और ‘सलीम अनारकली’ आदि की कल्पना, रचना और निर्माण व निर्देशन से जुड़े रहे नितिन जय शुक्ल इन दिनों एक नई मुहिम में लगे हुए हैं और यह मुहिम है देश की थाती को नई पीढ़ी तक पहुंचाना। इसके लिए उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर से करीब दो साल पहले ‘ओम टीवी’ नामक एक ऐप लॉन्च किया। इस ऐप पर जो कहानी सबसे ज्यादा देखी जा रही है, वह है ‘कलाम- गीता स्टोरीज’। नितिन बताते हैं, ‘देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में गीता की प्रेरणा को जितनी सहज तरीके से अपनाया, वह अपने आप में विलक्षण है और यही कहानी जब हमने अपने ऐप पर दिखाई तो ये अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कहानी बन गई।’