फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D50: धनुष की 'D50' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म के पोस्टर में सुपरस्टार का दिखा दमदार अवतार

Thu, 06 Jul 2023 01:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में वह अपने बच्चों के साथ तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर के लुक को देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
धनुष, फिल्म D50 का पहला पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में वह अपने बच्चों के साथ तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर के लुक को देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए थे। अब हाल ही में उनकी फिल्म D50 का पहला पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें उनका अलग रूप दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा' सहित कई सुपरहिट फिल्में देने वाले साउथ स्टार धनुष की गिनती पैन इंडिया स्टार्स में होती है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक अच्छे अभिनेता नहीं हैं, बल्कि बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म D50 की घोषणा की थी। अब हाल ही में सन पिक्चर्स ने फिल्म से धनुष का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि एक्टर की आगामी मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस पोस्टर में धनुष अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रही हैं।

4 of 5
फिल्म D50 का पहला पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, फिर चाहे उन्हें अपने लुक से ही क्यों न एक्सपेरिमेंट करना पड़े। हाल ही में मेकर्स ने धनुष की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें एक्टर क्लीन शेव हेड के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में धनुष का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उनकी बैक बॉडी को देखकर ये साफ जाहिर है कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस पोस्टर में बैकग्राउंड में फैक्ट्री दिखाई गई हैं, जिसमें आसमान तक लाल रंग के निशान हैं"।इस पोस्टर को शेयर करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, "शूट शुरू हो चुका है, ओम नमः शिवाय"।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह फिल्म में निर्देशन की कुर्सी भी संभालते हुए नजर आएंगे। इस पोस्टर के साथ ही धनुष ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर संग दिल्ली में मारपीट, सिर और गले पर आईं गंभीर चोटें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें