फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव के लिए अंबानी परिवार के आमंत्रण पत्र की तस्वीरें वायरल, नीता ने बेटी-बहू को भेजा न्यौता

Tue, 27 Aug 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nita Ambani along with family - फोटो : instagram
हर त्योहार को अंबानी खानदान बहुत धूमधाम से मनाता है। फिर चाहे दीवाली हो या फिर किसी का जन्मोत्सव। कपड़े से लेकर ज्वेलरी और घर की सजावट से जुड़ी छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जाता है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) में महज 5 दिन बचे हैं। ऐसे में अंबानी परिवार ने इसकी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो गणेश चतुर्थी के लिए नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी बहू और बेटी को इस उत्सव में शामिल होने का न्यौता भेज दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Nita Ambani Ganesh Chaturthi invitation - फोटो : twitter
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने सोशल मीडिया एक आमंत्रण कार्ड की तस्वीर साझा की है। इस कार्ड में नीता और मुकेश अंबानी के अलावा ईशा-आनंद और श्लोका-आकाश के अलावा अनंत अंबानी का भी नाम लिखा है। इस कार्ड के अनुसार 2 सितंबर को गणेश उत्सव 8 बजे शुरू होगा। 9 बजे आरती और उसके बाद डिनर होगा। इस मौके के लिए भारतीय परिधान ड्रेस कोड रखा गया है। सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीरें छाई हुई हैं जो देखने में बहुत सुंदर है। 

यह भी पढ़ें:- शॉर्ट ड्रेस में दिखीं अंबानी खानदान की बहू श्लोका, कैमरे के सामने सास नीता के साथ दिए पोज
विज्ञापन

3 of 5
Nita Ambani - फोटो : amar ujala
कार्ड को खोलते ही सामने गणेश जी की तस्वीर नजर आ रही है। कार्ड का रंग पीला और लाल है। अंबानी खानदान का इस बार का गणेश उत्सव इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि ईशा और श्वलोका की शादी के बाद यह बड़ा त्योहार है। हर साल अंबानी परिवार इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाता है। कुछ दिन पहले ही नीता अंबानी बहू श्वलोका चर्चा में रही थीं। इसकी वजह दोनों का एक साथ शॉर्ट ड्रेस में नजर आना था। 



 

4 of 5
shloka mehta, nita ambani - फोटो : social media
नीता और श्वोका एक इवेंट में गए थे। इस इवेंट में नीता अंबानी और श्लोका मेहता ने मैचिंग की ड्रेस पहन रखी थी। श्वेता ने जहां व्हाइट टॉप के साथ ग्रे कलर का शॉर्ट स्कर्ट पहना था वहीं नीता अंबानी व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं। सास-बहू दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए थे। इस इवेंट से पहले श्लोका की बिना मेकअप तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। श्वोका और आकाश अंबानी की शादी इस साल 9 मार्च को हुई थी। 

यह भी पढ़ें:- मुकेश अंंबानी की बड़ी बहू श्लोका बिना मेकअप के आईं नजर, मुंबई के बांद्रा में हुईं स्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akash ambani, shloka mehta - फोटो : amar ujala
देश-विदेश की सभी बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी से पहले स्विट्जरलैंड में प्री-वेडिंग फंक्शन रखा गया था। प्री-वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी और युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। गोवा के एक रिजॉर्ट में आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता को पहली बार प्रपोज किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें