फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimmi: निम्मी की खूबसूरती के आगे मधुबाला थीं फेल, गहरी दोस्ती, प्यार, तकरार कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड में सफर

Sat, 18 Feb 2023 01:28 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nimmi - फोटो : Amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अभिनेत्री का जन्म 18 फरवरी 1933 को हुआ था। निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। यह नाम उन्हें अपने दादा और दादी से मिला था। अभिनेत्री के दादा ने उन्हें नवाब नाम दिया था। वहीं दादी ने नवाब के आगे बानो लगा दिया था। निम्मी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां वाहिदान एक अभिनेत्री होने के साथ साथ गायिका भी थी और उनके पिता अब्दुल हकीम मिलिट्री में कांट्रेक्टर थे। निम्मी 50 और 60 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Nimmi - फोटो : social media
फिल्म बरसात से करियर में आया उछाल

निम्मी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बरसात से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नरगिस नजर आई थीं। हालांकि निम्मी को दूसरी लीड एक्ट्रेस का किरदार मिला था। फिल्म में निम्मी के अपोजिट प्रेम नाथ को कास्ट किया गया था। फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में निम्मी के करियर में उछाल आया था। निम्मी को सभी निर्देशकों और अभिनेताओं ने  इस फिल्म में नोटिस किया था। बरसात की सफलता के बाद निम्मी को फिल्मों के तमाम ऑफर मिले। 
विज्ञापन

3 of 5
Nimmi - फोटो : social media
तमाम हिट फिल्मों में किया काम
निम्मी ने बॉलीवुड करियर में तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म बरसात के अलावा बावरा, और देव आनंद के साथ फिल्म सजा, आंधियां जैसी फिल्मों की थीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे दिलीप कुमार के साथ दीदार, अमर, शमा, चार दिल चार रहन जैसी फिल्मों में काम किया था। 

Shehzada Box Office: पठान के बाद बॉक्स ऑफिस को मिला शहजादा, फ्री टिकट में कार्तिक की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

4 of 5
Nimmi - फोटो : social media
मुझे दान में पति नहीं चाहिए
निम्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म अमर के दौरान उनकी मधुबाला से गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के कारण वह अक्सर अपने मन की बातें एक दूसरे साझा किया करती थी। इस दौरान निम्मी अक्सर दिलीप कुमार को लेकर मधुबाला से बात किया करती थी। जिस पर मधुबाला को शक था कि शायद निम्मी दिलीप को पसंद करती हैं। मधुबाला ने दिलीप कुमार को लेकर निम्मी से सवाल किया क्या तुम उनको लेकर वही महसूस करती हो जो मैं करती हूं, अगर ऐसा है तो मैं तुम्हारे लिए उन्हें छोड़ दूंगी। जिस पर निम्मी बेहद हैरान रह गई थी और उन्होंने हंसते हुए मधुबाला को जवाब दिया कि मुझे दान में पति नहीं चाहिए। 

इन चीजों को देख कोसों दूर भागते हैं आपके चहेते स्टार्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nimmi - फोटो : social media
50 फिल्मों में किया काम
निम्मी ने 4 दशक के लंबे बॉलीवुड करियर के दौरान 50 फिल्मों में काम किया है। इसके बाद निम्मी ने फिल्मी दुनिया से हमेशा के लिए ब्रेक ले लिया था। साल 2020 में 25 मार्च को निम्मी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Raveena Tandon: पिता को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें