फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niharika Konidela Wedding: निहारिका कोनिडेला और चैतन्य ने लिए सात फेरे, देखें उदयपुर में हुई शाही शादी की तस्वीरें

Thu, 10 Dec 2020 12:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/alluarjunonline
दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी संग सात फेरे लिए। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के उदय विलास पैलेस को चुना जहां दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई जाने पहचाने चेहरे पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
जब से निहारिका की प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। शादी में निहारिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने प्रिटेंड ब्लाउज कैरी किया। साथ ही मैचिंग हैवी ज्वैलरी उन पर खूब फब रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
वहीं चैतन्य की बात करें तो उन्होंने ब्राउन और गोल्डन कलर की शेरवानी कैरी की। जो कि निहारिका की साड़ी से मैच करता हुआ था। इसके साथ उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी थी। तस्वीरों में निहारिका और चैतन्य परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
 

4 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
निहारिका और चैतन्य की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपने रिश्तेदारों से घिरे बैठे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी की कोई रस्म निभाई जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन प्राइवेट जेट से उदयपुर पहुंचे। निहारिका अभिनेता और निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन हैं। चैतन्य गुंटूर आईजी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे नए नवेले जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचा रहे हैं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें