फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अभिनेत्रियां हुईं घरेलू हिंसा की शिकार, पूर्व मिस वर्ल्ड ने तो दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस

Thu, 10 Dec 2020 11:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्वेता तिवारी, दिव्या भटनागर, युक्ता मुखी - फोटो : इंस्टाग्राम
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने बीते सात दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। दिव्या के निधन के बाद उनके परिवार वालों और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। परिवार और देवोलीना ने दिव्या के पति गगन गबरू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। देवोलीना ने ये भी बताया कि दिव्या के पति गगन पर शिमला में केस दर्ज है। गगन ने करवा चौथ वाले दिन भी दिव्या के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि गगन शोषण के आरोप में छह महीने जेल में भी रहा। वह जमानत मिलने के बाद बाहर आया था। ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे का एक कड़वा सच ये भी है। टीवी हो या बॉलीवुड, इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। श्वेता तिवारी पहले पति राजा चौधरी से भी बहुत परेशान थीं। राजा ने नशे की हालत में श्वेता के साथ कई बार मारपीट की।
विज्ञापन

3 of 7
रंजीता कौर - फोटो : फाइल
80 के दशक की अभिनेत्री रंजीता कौर ने पति राज मसंद पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया था। रंजीता और उनके बेटे ने मिलकर राज मसंद को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही थी। परिवार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब राज मसंद ने बेटे को पैसा देने से मना कर दिया।  

4 of 7
दीपशिखा नागपाल - फोटो : instagram/deepshikha.nagpal
दीपशिखा नागपाल ने पूर्व पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दीपशिखा ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।  
विज्ञापन

5 of 7
युक्ता मुखी - फोटो : फाइल
साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। युक्ता मुखी ने उस वक्त खुलासा किया कि प्रिंस ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दहेज  उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
डिंपी गांगुली और राहुल महाजन - फोटो : बिग बॉस
राहुल महाजन और डिंपी गांगुली की शादी की चर्चा जोरों पर रही। शादी के कुछ वक्त बाद ही डिंपी ने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। इससे पहले राहुल महाजन की पहली पत्नी श्वेता सिंह ने भी उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। डिंपी से राहुल की दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : फाइल
रति अग्निहोत्री ने अनिल विरवानी से साल 1985 में शादी की थी। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। रति ने बताया था कि उनके पति उन्हें प्रताड़ित कर बहुत परेशान करते रहते थे। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें