Nick Jonas And Priyanka Chopra Romantic Photos: अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जुलाई महीने में पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ यादगार वक्त गुजारा। इन पलों को कैमरे में कैद भी किया। यही तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
निक जोनस ने प्रियंका और फैमिली के साथ साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस कई बार साबित कर चुके हैं कि वह एक आइडल हसबैंड हैं। शादी के नौ साल बाद भी प्रिंयका के लिए उनके प्यार में कमी नहीं आई है। हाल ही में निक ने प्रियंका के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, इसके अलावा उनके लिए जुलाई महीना कैसा रहा? इससे जुड़ी यादें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 6
निक जोनस ने प्रियंका और फैमिली के साथ साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
सिंगर निक जोनस ने शनिवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और उस पर कैप्शन लिखा, ‘जुलाई का महीना यादगार रहा।’ इस पोस्ट में कई तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी नजर आईं। इन तस्वीरों के जरिए निक जोनस पिछले महीने के कुछ खास पलों की झलक दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
निक जोनस ने प्रियंका और फैमिली के साथ साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
साझा की गई तस्वीरों में कभी निक स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं, अपनी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में बेटी मालती की झलक भी दिखाई, जो संमदर किनारे खड़ी है।
4 of 6
निक जोनस ने प्रियंका और फैमिली के साथ साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
कुछ तस्वीरों में निक फैमिली, फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी निक ने पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
5 of 6
निक जोनस ने प्रियंका और फैमिली के साथ साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक ने प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक तस्वीर भी पोस्ट की हैं। इसके अलावा प्रियंका की खास अंदाज में क्लिक की गई एक फोटो भी निक ने शेयर की है। इससे निक के फोटोग्राफी सेंस का पता चलता है।
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हुई। इसके अलावा वह राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।