Friendship Day Special: बॉलीवुड में हर दौर में कुछ ऐसे सेलेब्स रहे हैं जिनकी दोस्ती चर्चा में रही है। यह सिलसिला अब भी जारी है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन से सेलेब्स हैं जिनकी दोस्ती आज भी मशहूर है।
आज दो अगस्त को देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। सभी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई दे रहे हैं। दोस्ती की जब भी बात आती है, तो लोग उन लोगों को याद करते हैं जो उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे। कभी किसी को किसी की कोई अदा पसंद आ गई, तो दोस्ती हो गई है। इसी तरह का मामला फिल्मी दुनिया का भी है। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो एक बार मिले और उनमें दोस्ती हो गई। ये दोस्ती अब भी कायम है। इन सेलेब्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है।
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और संजय दत्त
बॉलीवुड में जिन सेलेब्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है, उनमें सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती शामिल है। दोनों कलाकारों ने 80 के दशक में डेब्यू किया था। तब से अब तक अभिनय कर रहे हैं। दोनों ने मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ दिया है। बताया जाता है कि दोनों कलाकारों की मुलाकात फिल्मों में आने से पहले हुई थी। दरअसल सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने संजय दत्त की फिल्म 'नाम' की कहानी लिखी थी। इसके चलते सलमान-संजय की मुलाकात हुई। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। संजय दत्त साल 2016 में एक केस से रिहा हुए थे, तो सलमान ने अपने बॉडी गार्ड उनके लिए भेजे थे।
विज्ञापन
3 of 8
देव आनंद और गुरुदत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद और गुरुदत्त
देव आनंद और गुरुदत्त की दोस्ती बॉलीवुड में सबसे पुरानी दोस्ती में से एक है। दोनों की दोस्ती की शुरुआत बहुत दिलचस्प तरीके से हुई। साल 1940 के दौर में देव आनंद लॉन्ड्री में अपने कपड़े धुलवाया करते थे। एक दिन वह लॉन्ड्री पहुंचे तो उनके कपड़े गायब थे। देवआनंद दूसरे कपड़े पहन कर स्टूडियो गए। वहां उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके कपड़े पहन कर घूम रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि गुरुदत्त थे। देव आनंद ने गुरुदत्त को रोका और उनसे कहा कि आपके कपड़े बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस पर गुरुदत्त ने कहा कि किसी को बताना मत। ये मेरे कपड़े नहीं है। यह बात देवानंद को पसंद आई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद देव आनंद ने जब पहली फिल्म 'बाजी' बनाई तो उसके डायरेक्टर गुरु दत्त थे।
4 of 8
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख
- फोटो : एक्स
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की दोस्ती की भी मिसाल दी जाती है। रितेश देशमुख अक्षय कुमार को सबसे करीबी दोस्त मानते हैं। कई बार उन्होंने अक्षय को अपना भाई तक बताया है। दोनों की दोस्ती पर्दे भी नजर आती है। दोनों ने ऑफ-स्क्रीन और पर्दे पर दर्शकों को हंसाया है। दोनों ने फिल्म 'हाउसफुल' और 'मस्ती' (गेस्ट अपीयरेंस) में एक साथ काम किया। दोनों का यह तालमेल 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 8
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती की शुरुआत 1984 में 'अंदर बाहर' फिल्म के सेट से हुई। दोनों की दोस्ती चार दशकों से भी ज्यादा समय से कायम है। इन दोनों ने 'राम लखन', 'परिंदा' और 'कर्मा' जैसी कई फिल्मों में एक-साथ काम किया है। शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा भी की। एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि शुरुआत में जैकी श्रॉफ की सफलता देखकर उन्हें असुरक्षा महसूस हुई। मगर वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया। अब दोनों एक दूसरे को भाई मानते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अनुपम खेर और सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर और सतीश कौशिक
अनुपम खेर और सतीश कौशिक की तो मिसाल दी जाती है। दोनों की दोस्ती करीब 45 साल पुरानी थी। उनकी दोस्ती की शुरुआत 1975 में 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' (एनएसडी) से हुई थी। दोनों ने कई फिल्मों में एक-साथ काम भी किया है। यही नहीं दोनों ने निजी जिंदगी में सुख-दुख साझा किया है। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया कि सतीश अक्सर आर्थिक तंगी में रहते थे। अनुपम खेर उनका पैसा बचाने के लिए फल वाले की दुकान के पास से ना जाकर, लंबे रास्ते से स्कूल जाते थे।
विज्ञापन
7 of 8
अमृता अरोड़ा और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा असल जिंदगी में अच्छी दोस्त हैं। दोनों अक्सर पार्टी या किसी इवेंट में एक-साथ नजर आती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बताया जाता है कि दोनों सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देती हैं। दोनों ने ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और दूसरी ‘कम्बख्त इश्क’ में एक साथ काम किया है। एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने इस बात की गवाही दी कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती बहुत पुरानी है।
शनाया कपूर, अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर की दोस्ती देखकर हर किसी को अपने दोस्तों का ग्रुप याद आ जाता है। तीनों की दोस्ती बेहद गहरी और अटूट है। तीनों बचपन से दोस्त हैं। तीनों अक्सर पार्टी और वेकेशन पर एक-साथ नजर आती हैं। तीनों की दोस्ती ऐसी है माने वह एक ही परिवार से हों। एक बार शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने बताया कि 'उनकी बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि उनके बीच कभी भी किसी तरह की कोई जलन या प्रतिस्पर्धा नहीं होती।'