फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बोट से पहले सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचीं थीं प्रियंका चोपड़ा, निक ने ही संभाला

Fri, 28 Jun 2019 02:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले कुछ दिनों से पेरिस में थे । प्रियंका अपने जेठ जो जोनस की दूसरी शादी में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थीं । पेरिस से इस कपल की कई तस्वीरें सामने आईं । प्रियंका हर दिन अलग लुक में दिखीं, जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया । कुछ दिन पहले प्रियंका और निक बोट पर एंज्वॉय करते दिखे थे । उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
इस वीडियो में दिखा कि प्रियंका बोट से पानी में गिरने वाली थीं, तभी निक ने उन्हें बचा लिया । प्रियंका के हाथ में ड्रिंक का गिलास था जो पानी में गिर गया । इसके बाद प्रियंका और निक हंसने लगे । बता दें कि प्रियंका की बोट की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें वो पति निक के साथ डांस करती दिखी थीं ।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सीढ़ियों से गिरते-गिरते बची थीं और निक ने संभाल लिया था । इस वीडियो में प्रियंका पति निक के साथ किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रहे थे । तभी वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं। 
 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
इस दौरान प्रियंका ने प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए । इस दौरान भी दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया । प्रियंका और निक पहले भी पब्लिकली किस करते नजर आ चुके हैं । 

बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। अब जो और सोफी की शादी हो चुकी है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
इस बार इस कपल की फ्रेंच वेडिंग होगी। शादी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची थीं । प्रियंका और निक भी पेरिस से वापस लौट आए हैं । प्राइवेट जेट से वापस लौटते हुए दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं । वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें