फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 'एनाबेल..' नहीं, इन 6 बॉलीवुड फिल्मों ने भी दर्शकों को जमकर डराया

Fri, 28 Jun 2019 01:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'एनाबेल..', परी और तुम्बाड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'एनाबेल कम्स होम' एनाबेल सीरीज की तीसरी फिल्म है। दरअसल सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी कई ऐसी हॉरर फिल्मे हैं जिन्हें ऑडियंस ने पसंद किया। तो इस पैकेज में एक नजर उन 6 बॉलीवुड हॉरर फिल्मों पर जो दर्शकों को डराने में कामयाब रहीं...
विज्ञापन

2 of 7
pari
परी
2 मार्च 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'परी' जनता को डराने में काफी हद तक कामयाब रही थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने लीड किरदार निभाया था और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता था। फिल्म का डायरेक्शन प्रोसित रॉय ने किया था।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म राज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राज
एक फरवरी 2002 को रिलीज हुई फिल्म राज हिट साबित हुई थी। बिपाशा बसु और डिनो मोरिया स्टारर फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म में प्यार,धोखा और रिवेंज को हॉरर स्टाइल में दिखाया था। इस फिल्म की सक्सेस के बाद इसके तीन पार्ट और रिलीज हुए, जिनमें इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए। 2009 में राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूस, 2013 में राज 3 और 2016 में राज रिबूट रिलीज हुई थीं। हालांकि बडे पर्दे पर ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

4 of 7
फिल्म 1920 के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
1920
12 सितंबर 2008 को रिलीज हुई फिल्म 1920 दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म में अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल ने किरदारों में जान डाली थी।  इस फिल्म की सफलता के बाद इस हॉरर फिल्म को आगे बढ़ाया गया और 2012 में 1920: इविल रिटर्न्स, 2016 में 1920:लंदन और 2018 में 1921 रिलीज हुई थी। सभी फिल्में फैंस को पसंद आईं और डराने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

5 of 7
तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया
तुम्बाड
12 अक्टूबर 2018 को फिल्म तुम्बाड रिलीज हुई। फिल्म अपने आप में ही एक अलग कंसेप्ट थी, इसलिए दर्शकों को काफी पसंद आई। कहानी 1918 में शुरू होती है जहां महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में विनायक राव (सोहम शाह) अपनी मां और भाई के साथ रहता है। लेकिन वहां के बाड़े में एक खजाने के छुपे होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म हॉंटेड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
हॉंटेड 3 डी 
6 मई 2011 को फिल्म हॉंटेड 3डी रिलीज हुई। फिल्म में टिया बाजपेयी और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती लीड रोल में थे। फिल्म एक लव स्टोरी थी और प्यार को हासिल करने की कहानी थी। फिल्म के साथ-साथ फिल्म का म्यूजिक भी काफी हिट रहा था। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 13 बी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
13 बी : डर का नया पता
6 मार्च 2009 को आर माधवन स्टारर फिल्म '13 बी : डर का नया पता' रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम कुमार ने किया था। यह फिल्म न केवल कई जगह चौंकाती है, बल्कि डराती भी है। फिल्म की खास बात थी कि फिल्म में आम वस्तुएं जैसे टीवी, बल्ब, लिफ्ट, मोबाइल फोन से डराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें