फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका सेरेमनी में निक ने पढ़े संस्कृत में मंत्र, मधु चोपड़ा ने किए कई अहम खुलासे

Wed, 22 Aug 2018 11:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका और निक का परिवार
रोका सेरेमनी के बाद निक जोनस अपने पैरेंट्स के साथ अमेरिका लौट चुके हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं।इधर, मधु चोपड़ा ने प्रियंका की शादी को लेकर और कैसे हैं उनके दामादजी, इस बारे में पहली बार अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'प्रियंका अपने करियर को लेकर हमेशा महत्वाकांक्षी रही हैं। मैंने बस उसे सपोर्ट किया है।'
 
विज्ञापन

2 of 5
madhu chopra
प्रियंका की मां ने आगे कहा, 'पिछले दो-तीन साल से मैंने उसके काम में दखल देना बंद कर दिया है। जब उसने बताया था कि वो सगाई करना चाहती है तो मैं बहुत खुश हुई। मैंने उससे कहा था कि मैं निक के परिवार से मिलना चाहती हूं। इसी के बाद रोका सेरेमनी प्लान की गई और निक अपने पैरेंट्स के साथ मुंबई आए।'

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanak and nick
मधु चोपड़ा ने निक के पूजा-पाठ करने पर भी कई बातें कीं। उन्होंने कहा, 'उसके लिए ये सब नया था लेकिन उसने सबकुछ अच्छे से किया। पंडित जी ने जैसा कहा वो वैसा करता रहा। उसने संस्कृत के श्लोक भी उच्चारण किए। वो और उसके पैरेंट्स ने ये सब बड़ी खूबसूरती से किया। वे अच्छे लोग हैं।' पूजा के दौरान मधु चोपड़ा बहुत ही इमोशनल हो गई थीं। इसकी वजह ये थी कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा हमेशा से अपनी बेटी को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे।

 

4 of 5
Priyanka Chopra
मधु चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'प्रियंका जानती थी कि मैं शादी से पहले रोका सेरेमनी करना चाहती हूं। इसके लिए उसने कभी मना नहीं किया। मैं अपनी सोच को उस पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं। मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है। पूजा और रोके के साथ ये सब शुरू हुआ। मेरे लिए ये सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
वहीं प्रियंका की पसंद निक को लेकर मधु ने कहा, 'मुझे हमेशा से प्रियंका की पसंद पर विश्वास रहा है। वो उस चीज के बारे में बहुत सोचती है और जब फैसला लेती है तो मुझे यकीन होता है कि वो सही ही होगा। मुझे लगता है कि सबकुछ अच्छा होगा।' उन्होंने निक जोनस की तारीफ में कहाए निक बहुत शांत और परिपक्व हैं। उसकी फैमिली भी बहुत अच्छी है। वो अपने से बड़ों की खूब इज्जत करता है। एक मां को इससे ज्यादा क्या चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें