फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' में खुली सुनील ग्रोवर की किस्मत, 'दिलबर गर्ल' के साथ करेंगे रोमांस

Wed, 22 Aug 2018 08:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है। पहले जहां यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के छोड़ने से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई वहीं अब यह सुनील ग्रोवर और नोरो फतेही की जोड़ी की वजह से हॉट टोपिक बना हुआ है। फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू जैसे बड़े स्टार हैं इसके बावजूद सुनील और नोरा की बात इस वक्त चारों तरफ हो रही है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sunil and nora
बता दें कि इस फिल्म में नोरा और सुनील को लेकर एक कॉमिक सा रोमांटिक ट्रैक दिखाया जाएगा। फिलहाल इसकी शूटिंग माल्टा में चल रही है। सूत्रों की माने तो मेकर्स ने इन दोनों के बीच एक रोमांटिक ट्रैक जोड़ा है और ये रोमांस कॉमिक फ्लेवर में दिखाया जाएगा। बता दें कि फिल्म में नोरा लैटिनो करिदार में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने लैटिन भाषा भी सीखी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi
गौरतलब है कि नोरा इससे पहले फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने आईट नंबर 'दिलबर...दिलबर...' के बाद से काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। यह गाना यू-ट्यूब पर जबरदस्त हिट साबित हुआ और इसमें उनके डांस की सबने जमकर तारीफ की थी। इसके बाद नोरा को सलमान खान की 'भारत' में काम मिला और इसे लेकर वह काफी उत्साहित भी नजर आ रही हैं। 

 

4 of 5
Nora Fatehi
नोरा ने फिल्म 'भारत' में काम को लेकर कहा कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। यह मेरे करियर के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण क्षण है। मैं सलमान खान और अली अब्बास जफर के साथ काम करके खुद को बहुत लकी महसूस कर रही हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे भविष्य में ऐसे ही कई और बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
बता दें कि सलमान-कटरीना स्टारर यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह 2014 में आई कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक अडेप्टेशन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें