बॉलीवुड की देसी गर्ल के पति निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनास सीनियर के घर में हुआ था। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली।