फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक-प्रियंका की उम्र का फासला छोड़िए, इन 10 जोड़ियों में भी काफी अंतर, मोहब्बत में सब जायज है

Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की। प्रियंका, निक ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने के फैसला किया था। हैरान करने वाली बात ये है कि निक जोनस का जन्म 16 दिसंबर को हुआ था। वे पत्नी प्रियंका चोपड़ा के करीब 10 साल छोटे हैं, लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका से पहले इन स्टार्स कपल के बीच भी है उम्र का बड़ा फासला। 
विज्ञापन

2 of 11
Prakash Raj - फोटो : file photo
प्रकाश राज और पोनी
'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए प्रकाश राज और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी पोनी में 12 साल का उम्र का फासला है। बता दें कि पोनी एक्टर प्रकाश की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की।
विज्ञापन

3 of 11
kabir bedi - फोटो : file photo
कबीर बेदी और परवीन
एक्टर कबीर बेदी और पत्नी परवीन के बीच का उम्र का फासला जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। दरअसल, दोनों में 29 साल का एज गैप है। कबीर की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।

4 of 11
hema malini - फोटो : file photo
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और 'हीमैन' धर्मेंद्र की जोड़ी भला किसे पंसद नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म 'शराफत' के सेट पर हुई। लेकिन दोनों के बीच फिल्म 'मैं हसीन तू जवान' के सेट पर प्यार परवान चढ़ा। इनका प्यार इतना गहरा था कि धर्मेंद्र ने बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए धर्म परिवर्तन करके हेमा संग शादी रचा ली। शायद ही आपको पता हो कि इनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
Manyata Dutt - फोटो : Social Media
संजय दत्त और मान्यता दत्त
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियो में शुमार है।
विज्ञापन

6 of 11
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती है तो खबरें बन ही जाती हैं। बता दें कि इस जोड़ी के बीच 13 साल का ऐज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। मीरा और शाहिद के अब दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Saira Banu and Dilip Kumar - फोटो : file photo
दिलीप कुमार और सायरा बानो 
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़ी के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी की तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। उम्र में इतना अंतर होने और शादी के 50 साल बाद बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। सायरा हर मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार का साथ कभी नहीं छोड़तीं।

8 of 11
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि जब सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। बता दें कि, फिल्म 'टशन' से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा था। इस शादी से आज दोनों का एक बेटा 'तैमूर' है।

9 of 11
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर - फोटो : indian express
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
बॉलीवुड एक्टर और मॉडलर मिलिंद सोमन ने खुद से 20 साल छोटी लड़की से शादी की है। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद ने लंबे समय तक अंकिता कंवर को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली। मिलिंद की उम्र 52 साल है जबकि अंकिता अभी सिर्फ 26 साल की हैं। यानी अंकिता, मिलिंद से ठीक 26 साल छोटी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल के बाद ही टूट गई थी।

10 of 11
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : file photo
सैफ अली खान और अमृता सिंह
एक्ट्रेस अमृता सिंह ने भी अपने से 10 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से साल 1991 में शादी रचाई थी। हालांकि साल 2004 में इनका तलाक हो गया। बता दें कि इस शादी के दौरान अमृता 31 और सैफ केवल 21 साल के थे। 
विज्ञापन

11 of 11
rajesh khanna - फोटो : file photo
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की जिन्होंने भी अपने से 15 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। बता दें कि ये शादी साल 1973 में हुई थी उस दौरान डिंपल केवल 16 साल की थीं। लेकिन कई सुपरहिट फिल्में देने वाले 'काका' यानी कि राजेश खन्ना साल 2012 में दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें