फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने देखी अमिताभ-चिरंजीवी की फिल्म, तो जानें क्यों ट्रोल हुए वरुण धवन, पांच खबरें

Fri, 18 Oct 2019 09:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सई रा नरसिम्हा रेड्डी और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Sye Raa Narasimha Reddy
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देखी सई रा नरसिम्हा रेड्डी
चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी की स्पेशल स्क्रीनिंग उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लिए रखी गई। इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर चिरंजीवी भी उनके साथ थे।  फिल्म देखने के बाद उप राष्ट्रपति ने कई ट्वीट भी किए हैं। उन्होंने लिखा- 'आज अपने निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा फिल्म के मुख्य कलाकार श्री चिरंजीवी जी के साथ सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म देखी। मैं श्री चिरंजीवी, श्री अमिताभ बच्चन सहित फिल्म के सभी कलाकारों का उनके प्रभावी और जीवंत अभिनय के लिए अभिनन्दन करता हूं तथा फिल्म के निर्देशक श्री सुरेंद्र रेड्डी जी के निर्देशन की सराहना करता हूं। फिल्म ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में उय्यालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में हुए सशक्त विद्रोह के कथानक पर आधारित है।'

विज्ञापन

3 of 6
varun dhawan - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए वरुण धवन
वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण बिना  हेलमेट के पिता डेविड को बैठाकर स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर वरुण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। कई यूजर्स उन्हें सलाह दे रहे हैं कि उन्हें हेलमेट पहनकर स्कूटी चलानी चाहिए। वरना बच्चे और उनके फैंस क्या सीखेंगे।

4 of 6
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
महेश भट्ट का बेटियों के नाम मैसेज
महेश भट्ट ने आलिया और पूजा के लिए सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा है। दोनों बेटियों की फोटो साझा करते हुए महेश ने लिखा-'मेरी बेटियों ने मेरे अस्तित्व को और भी चमका दिया है।' बता दें कि आलिया- पूजा जल्दी ही महेश के साथ फिल्म सड़क 2 में काम करती नजर आएंगी। महेश भट्ट के अलावा खुद आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट के साथ फोटो साझा की। इस फोटो को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, 'बड़ी बहन के साथ बेशकीमती वक्त।' 

विज्ञापन

5 of 6
shahid kapoor - फोटो : amar ujala
बदल गई शाहिद की एक्ट्रेस!
कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में काम करने एलान किया है। पहले ऐसा सुनने को मिल रहा था कि फिल्म में शाहिद की रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ी बनेगी। लेकिन अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गजराज के साथ काम करने पर नीना गुप्ता का रिएक्शन
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक बार फिर गजराज और नीना गुप्ता एक साथ देखने को मिलेंगे। ऐसे में नीना ने कहा- 'हम यहां 14 दिनों से हैं और कुल 40 दिनों तक शूटिंग होनी है। हितेश की लिखी स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है और वह इसे इंप्रोवाइज भी करते रहते हैं।' वहीं इसके बाद गजराज के संग जोड़ी पर नीना ने कहा- एक सफल फिल्म के बाद यंगस्टर्स की तुरंत हिट जोड़ी बन सकती है तो हमारी क्यों नहीं बन सकी। गजराज के साथ दोबारा काम करने में भी मजा आया।'

पढ़ें: क्रिसमस में 'चुलबुल पांडे' और ईद में 'राधे' बनकर सलमान खान और प्रभु देवा करेंगे डबल धमाका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें