माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने करवाचौथ (Karva Chauth) के दिन पति राम नेने के साथ रोमांटिक सेल्फी साझा की। माधुरी और राम नेने की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में माधुरी राम को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए माधुरी ने एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में माधुरी ने शादी की 20वीं सालगिरह पर खास मैसेज लिखा।