फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद साथ में डांस करते दिखे कार्तिक- सारा, थिएटर में ले जा सकते हैं खाना, पांच खबरें

Tue, 10 Dec 2019 08:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने दी यूनिसेफ को बधाई
यूनिसेफ ने भारत में अपने 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ को ट्वीट कर बधाई दी है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' यूनिसेफ के 70 वर्ष पूरे हो गए, और ये मेरे लिए बड़े गर्व कि बात है। जन्म दिवस की बधाई। यूनिसेफ ने भारत में बहुत ही सराहनीय और अद्भुत प्रगति की है। एक बच्चे को हम सबसे अच्छा उपहार, ये दे सकते हैं की हम सुनिश्चित करें की उसे उसका अधिकार मिले!' बता दें कि यूनिसेफ एक संस्था है जो बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने की कपिल शर्मा की बोलती बंद
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं। इस सो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान कपिल की बोलती बंद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल सलमान की एंट्री होते ही कपिल उनका स्वागत करते हैं। इसके जवाब में सलमान कहते हैं मेरे ही शो में मेरा स्वागत कर रहे हो। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल की तो जैसे बोलती ही बंद हो जाती है। बता दें कि सलमान यहां अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं।

 

4 of 6
सिनेमा हॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
सिनेमा हॉल में ले जा सकेंगे बाहरी खाना
हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट विजय गोपाल को स्पष्ट किया है कि सिनेमा विनियमन अधिनियम 1995 के तहत सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों को अपने भोजन या पानी की बोतल ले जाने पर शून्य प्रतिबंध है। दरअसल विजय गोपाल ने इस बात की जानकारी के लिए RTI दाखिल की थी। जिसकी जानकारी के तरह ये खुशखबरी दी गई। इसके साथ ही सिनेमा थ्री डी ग्लासेस के लिए भी भी अलग से पैसे नहीं चार्ज कर सकता है। गौरतलब है कि यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का नियम है, जिसके अंतरगत सिनेमा हॉल में पानी और खाना ले जाने की छूट है। वहीं राज्यों के मुताबिक ये नियम अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
asha bhosle
बहन लता के घर लौटने पर भावुक हुईं आशा भोसले
बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। इस खबर से उनकी बहन और गायिका आशा भोसले भावुक हो गईं। आशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। लता मंगेशकर अब काफी स्वस्थ लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
ब्रेकअप की खबरों के बीच सारा-कार्तिक साथ
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। साथ ही ब्रेकअप के बाद दोनों के एक-दूसरे को इग्नोर करने की खबरें भी सामने आईं। इसी बीच दोनों एक दीसरे के सात नजर आए। दरअसल इन दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सारा शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन को 'आंख मारे' गाने पर डांस सिखाती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वो एक जूती पहनकर कार्तिक के लिए रैंपवॉक करती नजर रही हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें